हम सभी की जिंदगी में फ्रेंड्स दो तरह के होते हैं। पहले वो जिनसे हम पूरी इज्जत से बात करते हैं। उनके साथ कभी कुछ खाने जाते हैं तो पैसे देने के लिए लड़ाई करते हैं। समय-समय पर वो हमसे और हम उनसे हाल-चाल पूछते रहते हैं। इस तरह के फ्रेंड्स को हम नार्मल फ्रेंड्स कहते हैं।
फिर आते हैं दूसरी तरह के फ्रेंड्स। ये काफी अजीब होते हैं। वो हमसे और हम उनसे बिना गाली दिए बात नहीं करते। कुछ खाने जाते हैं तो पैसे देने में हमेशा रोते हैं। इन्हें हाल-चाल पूछने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इनके सामने हमारी जिंदगी खुली किताब की तरह होती है। इस तरह के फ्रेंड्स को हम बेस्ट फ्रेंड्स कहते हैं।
आज इन दोनों तरह के फ्रेंड्स के कुछ WhatsApp स्क्रीनशॉट्स हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी अपने फ्रेंड की पहचान कर सकते हैं कि वो आपका 'नार्मल फ्रेंड' है या 'बेस्ट फ्रेंड'।
'नार्मल फ्रेंड'
'बेस्ट फ्रेंड'

'बेस्ट फ्रेंड' को डेट के बारे में डिटेल में बताना पड़ता है। आप समझ ही गए होंगे हमारा इशारा किस तरफ है।
आगे देखिये 'बेस्ट फ्रेंड' किस तरह लेता है हमारे मजे।
'नार्मल फ्रेंड'

'नार्मल फ्रेंड' ऐसे मौकों पर आपकी कुछ ज्यादा ही केयर करता है। उसका बस चले तो वो आपके घर खाना लेकर भी पहुँच जाए।
'बेस्ट फ्रेंड'

'बेस्ट फ्रेंड' बस आपके मजे लेने के मौके ढूंढता रहता है। मगर जब आपको जरूरत पड़ती है तब आपकी मदद के लिए वो सबसे आगे रहता है।
आगे देखिए 'बेस्ट फ्रेंड' तकलीफ में भी आपके मजे लेना नहीं छोड़ता।
'नार्मल फ्रेंड'

'नार्मल फ्रेंड' को आप दुःख में याद करेंगे तो वो आपकी तकलीफ पर अफसोस जताएगा और कुछ देर के लिए आपका हमदर्द भी बन जाएगा। मगर यकीन मानिये उसे आपकी तकलीफ से कोई खास फर्क नही पड़ता।
'बेस्ट फ्रेंड'

'बेस्ट फ्रेंड' आपकी तकलीफ में भी आपके मजे लेगा मगर वो आपकी परेशानी को महसूस कर लेता है और किसी न किसी तरह आपका खयाल भी रख लेता है।
आगे देखिये जरूरत के समय किस तरह कन्नी काट लेता है 'नार्मल फ्रेंड'।
'नार्मल फ्रेंड'

जब किसी से पंगा हो जाता है तो नार्मल फ्रेंड तो बहाने बनाकर किसी न किसी तरह कन्नी काट ही लेता है।
'बेस्ट फ्रेंड'

किसी से पंगा हो जाना हमारे 'बेस्ट फ्रेंड' के लिए हीरो बनने का एक बेहतरीन मौका होता है। वो इसे किसी कीमत पर हाथ से नहीं जाने देता।
आगे दो और मजेदार स्क्रीनशॉट्स बाकी हैं।
'नार्मल फ्रेंड'

'नार्मल फ्रेंड' से अगर आप पैसे मांग ले तो उसी मौके से उसकी कंगाली शुरू हो जाती है।
'बेस्ट फ्रेंड'

'बेस्ट फ्रेंड' के पास पैसे हों या न हों मगर जुगाड़ करना उसके DNA में होता है।
अगर आपका 'बेस्ट फ्रेंड' भी कुछ ऐसा ही है तो इस आर्टिकल को उसके साथ शेयर करना न भूलें।

'नार्मल फ्रेंड' जब हाल चाल पूछता है तो ऐसा लगता है जैसे उसके मुंह से फूल झड़ रहे हों, मगर फिर भी हम उसे अपना असली हाल नहीं बता पाते हैं।
'बेस्ट फ्रेंड'

बेस्ट फ्रेंड को बिना गालियां दिए हमसे हाल-चाल पूछना तो आता ही नहीं है, लेकिन फिर भी उससे हम दिल की हर बात कह डालते हैं।
आगे देखिये वो स्क्रीनशॉट्स, जो आपको मुस्कुराने के लिए कर देंगे मजबूर।
'नार्मल फ्रेंड'

'नार्मल फ्रेंड' हमसे डेट के बारे में जो पूछना चाहता है, वो पूछने की न उसकी हिम्मत होती है और न ही हम उसे बताना चाहते हैं।

0 comments:
Post a Comment