कुछ गाने केवल एंटरटेनमेंट के लिए ही बनते हैं। मगर कुछ लोगों को परेशान करने के लिए भी बनते हैं। जैसे यह गाना "बोलना ऑन्टी आऊं क्या?", इंटरनेट पर आंधी के समान दौड़ रहा है यह गाना। हैरानी की बात यह है कि एक समय था जब लड़कियां इस तरह के गाने अपने बॉयफ्रेंड के मोबाइल में देखकर उससे ब्रेकअप कर लिया करती थीं, वहीं लड़कियां इन दिनों मुंबई और दिल्ली जैसे तमाम शहरों में होने वाले इवेंट "ऑन्टी की घंटी" का हिस्सा खुशी-खुशी बन रही हैं।
और तो और भीड़ के साथ जोर से चिल्ला रही हैं कि,"बोल न ऑन्टी आऊं क्या"। अब आप ही बताइए कि यह लक्षण भी किसी नशे से कम तो नहीं है, क्योंकि एक बार दिमाग में चढ़ने के बाद यह उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। देशभर के बच्चों ने ऑन्टी की नाक में दम कर दिया है। ऐसे में ऑन्टी भी कैसे चुप बैठती?
जी हां। ऑन्टियों की ओर से भी आ गया है जवाब। इसे सुनने के बाद उड़ जाएंगे ओम प्रकाश के होश। तो फिर देर किस बात की है। आप भी सुन लीजिए।
एक ऑन्टी ये भी

अच्छा है जो ये गाना इस ऑन्टी ने नहीं सुना, वरना ओम प्रकाश का क्या हाल होता? यह आप और हम बहुत अच्छी तरह से जानते हैं
ये हैं ऑन्टियों की लीडर

ओम प्रकाश के गाने का जवाब देने के लिए ये ऑन्टी आई हैं। ऐसे क्यूट होंठ पर मत जाइए। आगे यह जो बोलने वाली हैं उसे सुनने के बाद प्रकाश ही नहीं बल्कि उनके फैंस की नींद भी उड़ जाएगी।
आगे देखिये ऑन्टी का जवाब।
अब SOT की बारी ऑन्टी की

ओम प्रकाश ने बहुत SOT लगा लिए, अब बारी ऑन्टी की है। ऑन्टी अब घंटी भी खुद बजाएंगी और SOT भी खुद ही लगवाएंगी। अपने SOT से ऑन्टी, ओम प्रकाश को दुनिया घुमाएंगी।
अब बोल ओम प्रकाश आएगा न, डरेगा तो नहीं।
ऑन्टी ने जमकर खदेड़ा

शॉट्स का, घंटी का, रेप थ्रेड्स का सबका बदला लेगी रे ये ऑन्टी। ऑन्टी ने गाने में कहा है कि वो छोटे कपड़े पहने या घाघरा पहने उसके बाप का क्या जाता है?
आगे देखिये ऑन्टी का वीडियो।
आसान नहीं है ऑन्टी को SOT लगाना

ऑन्टी ने आगे कहा है कि,"ऑन्टी की घंटी बजाने में जोर लगेगा, दिन हो या रात दम पुरजोर लगेगा।" आगे उन्होंने ओम प्रकाश से कहा है कि,"क्या शॉट लगाएगा रे सूखे?"
ये रहा वीडियो।
हमें उम्मीद है कि अगर ओम प्रकाश ने ये गाना सुन लिया होगा तो पक्का वो किसी कोने में जाकर रो रहे होंगे और जिन ऑन्टियों ने ये गाना सुना है, वो दिल से इस ऑन्टी को दुआ दे रही होंगी।
आगे देखिये 'ऑन्टी की घंटी' के कुछ मजेदार मीम्स।
बच्चे लड़कियां पटाते हैं
बच्चे लड़कियां पटाते होंगे मगर ओम प्रकाश की जिंदगी का मकसद सिर्फ ऑन्टियां पटाना है।
ओम प्रकाश की जोड़ी
जितनी यादगार 'जय-वीरू' और 'मुन्ना-सर्किट' की जोड़ियां हैं, उतनी ही मशहूर अब 'ओम प्रकाश और ऑन्टी' की जोड़ी भी हो चुकी है।
पूरा भारत हो गया है SOT का दीवाना
ओम प्रकाश ने पूरे देश को SOT का दीवाना बना दिया है। आज अधिकांश लड़का ओमप्रकाश है और SOT लगाना उसका शौक।
ओमप्रकाश का रिएक्शन
जब ओम प्रकाश ने ऑन्टी का रिप्लाई देखा होगा तो उसका कुछ ऐसा रिएक्शन रहा होगा।

0 comments:
Post a Comment