"एक लड़का और एक लड़की कभी एक से नहीं हो सकते।"
हाँ मुझे पता है मैंने इस डायलॉग को थोड़ा मॉडिफाई कर दिया ओरिजिनल डायलॉग भी आप जानते ही होंगे। लेकिन इसमें कुछ भी गलत है क्या? अरे नहीं है, मैं बता रही हूँ ना। लड़के-लड़कियां एक दूसरे से अलग-अलग होते हैं। उनका रहन-सहन, उनकी आदतें अलग होती हैं। अब देखिए लड़कियों में नजाकत होती है, लेकिन लड़के तो बिल्कुल रफ़-टफ और सख्त किस्म के होते हैं। लड़कियां beautiful तो लड़के handsome होते हैं। होते हैं ना?
अब मेरे एक दोस्त को पिंक कलर पसंद है, लेकिन पिंक कलर तो लड़कियों का फेवरेट होता है और उन्हें पसंद होता है, यही माना जाता है। ऐसे ही कुछ लड़कों को किचन संभालना भी पसंद होता है। लेकिन इसे हौवा बना दिया जाता है।
ऐसी और भी कई आदतें लड़कों में होती है, पर कोई स्वीकार नहीं करना चाहता। तो चलिए आज मैं आपको लड़कियों की ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में GIF की मदद से बताती हूँ। अरे बता रही हूँ, मजा आएगा।
लड़के भी बहाते हैं आँसू
छोटी-छोटी बातों में रोना लड़कियों की आदत मानी जाती है। लेकिन कुछ लड़के भी बहुत इमोशनल होते हैं, इतने कि कोई इमोशनल वीडियो या फ़िल्मी सीन देखकर ही रो पड़ते हैं।
लड़के भी होते हैं चॉकलेट के दीवाने
कुछ लड़के शायद लड़कियों से भी ज्यादा चॉकलेट के दीवाने होते हैं। वैसे तो चॉकलेट्स से भी लड़कियों का ही नाता माना जाता है। लेकिन कई लड़कों को भी चॉकलेट्स का नशा होता है।
वो भी शर्माते हैं
हाँ जी शर्मीली लड़कियां ही नहीं शर्मीले लड़के भी होते हैं। आप बस उनके क्रश का नाम ले लीजिये, बस फिर उनके एक्सप्रेशंस देखने लायक होते हैं।
मुझे स्मोकिंग से नफरत है
हाँ मुझे तो है ही, लेकिन कुछ लड़के भी ऐसे होते हैं, जिन्होनें कभी सिगरेट या शराब को छुआ भी ना हो।
डर सबको लगता है
लड़कियों का कॉकरोच से डरना कितनी आम बात है ना? लेकिन लड़के भी चूहे जैसे छोटे जानवरों से भी डरते हैं।
लड़के भी लगाते हैं सँवरने में समय
अक्सर ही पत्नियों के देर तक तैयार होने को लेकर कई तरह के जोक्स बनाए जाते हैं। लेकिन कुछ मर्द भी घंटों आईने के सामने गुजारते हैं।
गोरापन इन्हें भी भाता है
तभी तो आजकल मेल फेयरनेस एड्स भी इतने ज्यादा आने लगे हैं।
ये भी होते हैं नर्वस
मैं अगर रिलेशनशिप की ही बात करूँ, तो फर्स्ट किस के दौरान भले ही आपके बॉयफ्रेंड ने जताया ना हो, पर हो सकता है वो भी नर्वस हों और वो भी आपसे ज्यादा। ऐसे कई और मामले भी होते हैं।
घर याद आता है मुझे
किसी लड़की के लिए अपना मायका छोड़ ससुराल जाना बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन लड़कों के लिए कुछ साल ही घर से दूर रहना बहुत मुश्किल होता है, हर रोज रोते हैं अंदर से।
हाँ तो मेरे हिसाब से ये कुछ आदतें लड़कों में भी होती हैं, लेकिन हम कभी मानते ही नहीं हैं।