Friday, 3 November 2017

एयरपोर्ट पर कैद हुई ये 12 तस्वीरें आपको खूब गुदगुदाएंगी

एयरपोर्ट पर कैद हुई ये 12 तस्वीरें आपको खूब गुदगुदाएंगी
एयरपोर्ट, एक ऐसी जगह जहाँ कुछ लोग किसी से अलविदा कहने का गम मना रहे होते हैं तो कुछ सालों बाद किसी अपने से मिलने की ख़ुशी। अगर कभी आपकी फ्लाइट आने में देर हो और मोबाइल पर करने के लिए कुछ ख़ास न हो तो आप एयरपोर्ट पर नजर आने वाले लोगों पर नजर डालें। 
इन ख़ुशी और गम मनाने वाले लोगों के हुजूम के बीच अक्सर ऐसे लोग भी नजर आ जाते हैं जो इस गोले के मालूम नहीं पड़ते। ये अपनी ही दुनिया में 'मस्त मगन' रहते हैं। उनकी हरकतें ऐसी होती हैं कि चाहे आप कितने भी गम में हों आपकी हंसी छूट जाती है। 
आज ऐसे ही कुछ लोगों की तस्वीरें हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं। उम्मीद है ये तस्वीरें आपको गुदगुदाएंगी। आप बस ध्यान से देखिएगा।

चेकिंग भी ऐसी

चेकिंग भी ऐसी
कुछ जगहों पर सुरक्षा के नाम पर सख्त जांच की जाती है। भला हो जो भारत में ऐसा नहीं किया जाता। वरना लोग सड़कों पर उतर आते। 

एक-दूजे के लिए

एक-दूजे के लिए
जब प्यार करने वाले दो लोग साथ हों तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। ये तस्वीर इसी बात का उदाहरण है। 
आगे की तस्वीर में देखिये कन्फ्यूजन।

टांगों का कन्फ्यूजन

टांगों का कन्फ्यूजन
पहली नजर में ये तस्वीर ऐसी नजर आती है, जैसे इस आदमी ने अपनी टांगों को वैक्स करवा रखा है। मगर जब आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि ये झलक उनकी नहीं बल्कि इस महिला की टांगों की है।

आप गलत समझ रहे हैं 

आप गलत समझ रहे हैं 
इस तस्वीर में ये महिला नेक पिलो लेकर जा रही है। मगर डर्टी माइंड वाले लोगों को पहली नजर में इस फोटो में कुछ और नजर आ रहा था। 
आगे की तस्वीर में देखिये कुम्भकर्ण के भाई।

कुम्भकर्ण के भाई 

कुम्भकर्ण के भाई 
इन महाशय को कुम्भकर्ण का भाई कहना गलत नहीं होगा। इन्हें सोने के लिए किसी आरामदायक बिस्तर की जरूरत नहीं। ये कहीं भी सो सकते हैं।

परफेक्ट जुगाड़

परफेक्ट जुगाड़
कौन कहता है कि सिर्फ इंडियावाले ही जुगाड़ू होते हैं। इन मोहतरमा को देखिये किस तरह इन्होंने सोने के लिए जुगाड़ जमाई है। 
आगे देखिये दो मुश्किल चीजों को एक साथ संभाल रही महिला।

किसे सम्भालूं

किसे सम्भालूं
बच्चे और कुत्ते दोनों को संभालना बड़ी टेढ़ी खीर है। जब दोनों एक साथ हों तो हालत बहुत खराब हो जाती है। ऐसा ही एक सीन आप तस्वीर में देख सकते हैं।

कुछ लोगों का तो मन ही लग जाता है

कुछ लोगों का तो मन ही लग जाता है
बॉलीवुड फिल्मों की तरह कई लोग एयरपोर्ट पर ही शुरू हो जाते हैं। एक-दूसरे से उनका दूर होने का मन भी नहीं करता। ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए यह बोर्ड लगाया गया है। 
आगे देखिये किस तरह एयरपोर्ट पर चड्डी पहनकर फूल खिला।

चड्डी पहनकर फूल खिला है

चड्डी पहनकर फूल खिला है
ऐसे मर्द बिरले ही होते हैं जो पिंक अंडरवियर पहनते हैं। इन्हें देखिये कितनी शान से एयरपोर्ट पर टहल रहे हैं। 

नसीब अपना-अपना 

नसीब अपना-अपना 
एक वो पक्षी होता है, जिसे एक घोंसला भी मुश्किल से नसीब होता है और एक ये पक्षी हैं जो प्लेन की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं। इनका नसीब तो कमाल का है। 
आगे दो और मजेदार तस्वीरें बाकी हैं। 

इस तरह किसी को कौन ढूंढता है

इस तरह किसी को कौन ढूंढता है
इस तरह का बोर्ड लेकर अगर आपको कोई एयरपोर्ट पर ढूंढते हुए नजर आए तो आपको ख़ुशी होगी या शर्मिन्दगी, यह आप खुद सोच लीजिये।

क्योंकि ये नींद का मामला है 

क्योंकि ये नींद का मामला है 
कुछ लोगों की नींद से बड़ी गहरी दोस्ती होती है। कभी भी उनसे मिलने नींद चली आती है। अब इन्हें ही देख लीजिये, इस तरह कौन सोता है। 

0 comments:

Post a Comment