हमका पीनी है...पीनी है...हमका पीनी है...। कुछ याद आया। हां, सलमान खान का गाना है ये। पीनी है तक तो ठीक है। मगर फिलहाल हमारे हाथ में ऐसी कुछ तस्वीरें लगी हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी सोचने लगेंगे कि इन लोगों के जीवन में शायद दारू के अलावा कुछ और बचा ही नहीं है।
ओफ्फो दिमाग जाने किस धुन में है कि एक के बाद एक गाने याद आ रहे हैं। अब वो गाना याद आ गया "झूम बराबर झूम शराबी, झूम बराबर झूम..।" इन गानों को याद करने के पीछे मेरा कोई दोष नहीं। असल में एक से बढ़कर एक पीने वाले देखे हैं, लेकिन इन तस्वीरों में जो लोग हैं, उन्हें देखकर तो दिमाग का दही होना ही है। कोई शराब की पूजा करता नजर आ रहा है तो कोई चाय-बिस्किट की जगह, शराब-बिस्किट का लुत्फ उठा रहा है।
अब ज्यादा क्या कहें? आप खुद ही देख लीजिये।
बस यही देखना बाकी था
इस फोटो को देखकर तो बिल्कुल नहीं लगता कि ये असली फोटो है। अब भला इतनी शिद्दत से शराब की पूजा कौन कर सकता है। पक्का ये फोटोशॉप का कमाल होगा। हा..हा..हा।
उम्र का लिहाज कर लीजिए दादी
"चार बोतल वोदका, काम मेरा रोज का...।" दादी, हाथ में दारू की बोतल ऐसे लहरा रही हैं जैसे ये ही अब इनके बुढ़ापे का सहारा हो। क्या दादी आप भी..।
इन्हें देखकर लगेगा कि पेट अभी भी नहीं भरा।
बहुत प्यास लगी है
लगता हैं इन्हें बहुत प्यास लगी थी, तो जो सामने आया वो पी गई। शराब भी ऐसी गटक रही है मोहतरमा, जैसे पानी हो।
और आने दो भाई
"ओये पेग और बनाओ जी" मतलब अंकल को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे जीवन के मजे तो ये ही उठा रहे हैं।
कितना बदल गया इंसान
"देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान...।" सच में क्या हो गया है आजकल की जनरेशन को, कितना बदल गया इंसान।
कोई जाकर बताए इस भाई को
क्या आप समझ पा रहे हैं कि इस पोस्टर में कहाँ गड़बड़ है? कोई इस दुकान वाले को जाकर बताए कि वो 'chilled' बियर होता है, चाइल्ड बियर नहीं।
ऐसी भी पूजा
लोग ईश्वर की पूजा करते हैं और इन दोनों भाइयों को देखिए। पूजा भी कर रहे हैं तो शराब की बोतलों की।
चाहते क्या हो बालक?
भाई यार एक हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में शराब की बोतल। लुक तो ऐसा लेकर खड़े हो जैसे 'अवतार' हो। चाहते क्या हो भाई?
चाय बिस्किट सुना था लेकिन ये

इस तस्वीर को देखकर मन कर रहा है कि पीने वालों से पूछा जाए कि, भाई ऐसी क्या नौबत आ गई कि बिस्किट शराब में डुबो लिए।
उठा ले रे देवा

परेश रावल का डायलॉग याद आ गया, "उठा ले रे देवा, उठा ले।" जीवन में बस यही देखने की कमी रह गई थी। बोतलों के आगे अगरबत्ती लगाई जा रही है।









0 comments:
Post a Comment