जीवन में उलझने होती हैं तो उन्हें सुलझाने की तरकीबें भी होती हैं। ज्यादा बड़ी मुसीबतों की बात ना भी करें तो आम जीवन की कठिनाईयां भी छोटे-छोटे उपायों से आसान हो जाती है।
जैसे कहा जाता है न कि अगर रस वाली सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो उसमें कच्चा आलू डालकर उबाल लें नमक कम हो जाता है। उसी तरह पुराने टॉप्स आदि की मदद से कई तरह के बैग्स भी बनाये जाते हैं।
वैसे ये सब तो काम में आने वाली लाइफ हैक्स हैं, और आपको ऐसे कई लाइफ हैक्स के वीडियोज और आर्टिकल्स भी इंटरनेट पर मिल जाएंगे। लेकिन यहाँ हम लोग सीरियस बात करने के लिए थोड़ी आए हैं। मैं तो आपका मूड थोड़ा हल्का करने आई हूँ।
यहाँ आपको कुछ तस्वीरें देखने को मिलेंगी, जिसमें आपको कुछ लोग ऐसे लाइफ हैक्स आजमाते हुए दिखेंगे, जो आपके काम तो बेशक नही आएँगे, पर हाँ आपकी हँसी जरुर छूट पड़ेगी।
तो चलिए थोड़ा खिलखिला ही लेते हैं।
उस पार की दुनिया।
भाईसाहब चाँद पर नहीं गए हैं और ना ही किसी गहरी सुरंग में से झांक रहे हैं, ये तो बस टॉयलेट पेपर का खाली रोल है।
उंगलियों से मोज़े कब फट जाए पता ही चलता। फिर शर्मिंदगी से बचने के लिए यह सही तरीका है।
अरे वाह! यह छेड़छाड़ करने वाले बंदों से बचने का खतरनाक तरीका है।

ये तो बहुत क्यूट है।
आप काम भी करते रहो और बच्चे के पास भी रह लो।
अपना काम बनने से है मतलब।
लोग सीट बेल्ट बांधे या न बांधे, यह ओपनर तो बन ही सकता है।
ये तो कुछ ज्यादा ही हो गया।
टॉयलेट सीट का ऐसा इस्तेमाल मैं तो सोच भी नहीं सकती।
कुछ नहीं से कुछ बेहतर।
अब पार्टी में जाना हो और टाइम भी कम हो तो ऐसी स्थिति में यह एक नंबर टिप है।
बहुत बिजी हैं जनाब।
तभी तो कुछ और नहीं मिला तो हूडी से ही काम चला लिया।
जब आपका बैड चार्जिंग पॉइंट से कुछ ज्यादा ही दूर हो।

आप गर्लफ्रेंड को मना रहे हो और मोबाइल की बैटरी भी डाउन हो।
जरा उलझे इअरप्लग्स संवार लूँ।
अब बाल सुलझ सकते हैं तो ईयरप्लग्स भी सुलझ ही सकते हैं।
ये तो मुझे बेस्ट लगा।
मुझे तो प्याज काटते वक़्त बहुत ही आंसू आते हैं। इससे बचने के लिए अगली बार में पक्का यही तरीका अपनाने वाली हूँ।
वाह! क्या कहने!
वैसे भी छाता कैरी करना जरा मुश्किल ही होता है।
अरे, स्नैक्स गरम हो गए।
स्नैक्स गर्म करने का यह भी बड़ा अनोखा तरीका है।
दाग अच्छे हैं।
बात सिर्फ इतनी सी है कि अगर आपके कपड़ों पर कॉफ़ी के दाग लग गए हैं और वो निकल नही रहे हैं तो पूरा ड्रेस ही कॉफ़ी कलर में कर लो। वाह क्या आईडिया है।
आज तो साफ़ करके ही छोड़ेंगे।
ऐसी सफाई के बाद तो पक्का मदरबोर्ड दौड़ने लगा होगा।
लोग इस तरह के दिमाग लगाना शायद कभी बंद नहीं करेंगे, ताकि आप और हम बस इसी तरह मुस्कुराते रहें।














0 comments:
Post a Comment