जब भी दोस्तों की महफ़िल सजती है तो उसमें कोई जोक न सुनाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कई बार बंदा पूरे जोश में जोक सुनाने आगे आता है। उसे देखकर लोग अपनी नजरें और उम्मीदें उस इंसान पर टिका देते हैं। फिर वो अपना जोक शुरू करता है और लोग सोचते रह जाते हैं कि अब जोक में कुछ फनी पार्ट आएगा, अब आएगा, अब आएगा। और इस तरह उसका जोक किसी फुस्स बम की तरह ख़त्म हो जाता है। फिर उसका दिल रखने के लिए हमें जबरदस्ती हंसना पड़ता है। कई बार तो जोक इतना गन्दा होता है कि जोक सुनाने वाला ही लोगों के लिए हंसने की वजह बन जाता है।
आपके साथ ऐसा कभी न हो इसलिए आज मैं आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स चुनकर लाया हूँ। इन्हें आप किसी भी महफ़िल में सुनाकर वाहवाही लूट सकते हैं। साथ ही साथ इन्हें पढ़ने के बहाने आप मुस्कुरा भी लेंगे।

0 comments:
Post a Comment