हम सभी की स्कूल में एक ऐसा बच्चा होता था जो स्कूल पढ़ने के लिए नहीं बल्कि शैतानियां करने के लिए स्कूल आता था। पढ़ाई में थोड़ा सा पीछे रहता था मगर दिमाग उसका रावण से भी तेज चलता था। क्लास के बच्चों को चिढ़ाने के लिए वो ही तो उनके नाम रखता था। और तो और टीचर्स को 'बैटरी', 'सांप', 'मुसीबत' जैसे नाम भी उसी के दिमाग की पैदाइश थे। वो अपनी नोटबुक के आखिरी पन्ने पर तरह-तरह की कलाकारियाँ करता रहता था।
इसी शैतान बच्चे के हाथ जब कंप्यूटर और इंटरनेट लगता है तो वो बच्चा एक आर्टिस्ट बन जाता है। एक ऐसे ही शख्स का नाम है रवि संगल जिन्होंने अपना खुराफाती दिमाग लगाया है कुछ पॉपुलर ब्रांड्स में। उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि अगर ये ब्रांड्स कंडोम बनाते तो क्या रिजल्ट निकलता? उनकी टैग लाइंस कैसी होती?
तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
'मिरिंडा'
अगर 'मिरिंडा', कंडोम ब्रांड भी होता तो उसकी टैग लाइन "जोर का झटका धीरे से लगे" कंडोम के साथ काफी सूट करती।
'एम-सील'
"एक टपकती बूँद आपकी किस्मत बदल सकती है।" कंडोम के लिए 'एम-सील' की इस टैग लाइन से अच्छी कोई दूसरी टैग लाइन नहीं हो सकती है।
आगे देखिये 'लक्स कोज़ी' का कंडोम।
'पेप्सोडेंट'
जिस तरह 'पेप्सोडेंट' टूथपेस्ट कीटाणुओं से रातभर ढिशूम-ढिशूम करता है, उसी तरह 'पेप्सोडेंट' कंडोम भी रातभर ढिशूम-ढिशूम करने में आपकी मदद करता।
'लक्स कोज़ी'
'लक्स कोज़ी' की टैग लाइन "अपना लक पहनकर चलो" उसके कंडोम पर भी एक दम फिट बैठती है।
आगे देखिये किस ब्रांड का कंडोम लोगों को जोड़ने में मदद करता है।
'थंब्स अप'
अगर 'थंब्स अप' का कंडोम भी आता तो वो भी कोल्ड ड्रिंक की तरह तूफानी करने में लोगों की मदद करता।
'नोकिया'
'नोकिया' अभी मोबाइल के जरिये लोगों को जोड़ता है। फिर कंडोम के जरिये भी लोगों को जोड़ता।
आगे देखिये किस ब्रांड का कंडोम बढ़ा देता एनर्जी।
'बूस्ट'
बेड पर एनर्जी पाने के लिए लोग काफी मशक्कत करते हैं। यदि 'बूस्ट' का कंडोम होता तो एनर्जी के लिए किसी दूसरी चीज की जरूरत ही नहीं पड़ती।
'कोका-कोला'
जिस तरह 'कोका-कोला', कोल्ड ड्रिंक के जरिये लोगों में खुशियां बांटता है। उसी तरह ये कंडोम के जरिये भी लोगों में खुशियां बांटता।
आगे देखिए दो और पॉपुलर ब्रांड्स के कंडोम।
'डेटॉल'
अगर 'डेटॉल' कंडोम बनाता तो उसका कंडोम भी साबुन की तरह 100% सुरक्षित होता।
'मेकडॉनल्ड्स'
अगर 'मेकडॉनल्ड्स' कंडोम भी बनाता तो उसे भी लोग उतना ही पसंद करते जितना मेकडॉनल्ड्स के बर्गर को करते हैं।











0 comments:
Post a Comment