आपने मोटरबाइक पर दो लोगों को जाते हुए तो कई बार देखा होगा। मगर अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब एक बाइकसवार की पिछली सीट पर एक कुत्ता बैठा नजर आया। कुत्ते का सीट पर बैठना तो भी ठीक है मगर यहां तो कुत्ता पीछे की सीट पर खड़ा था।
अब ये बात न लॉजिकल है और न नियमों के अनुसार मगर कुछ लोगों को इन बातों से कोई मतलब नहीं होता है। दुनिया चाहे जो करे वो तो वही करते हैं जो उनका करने का मन होता है। लॉजिक्स क्या होते हैं? उन्हें शायद पता ही नहीं होता है। कई बार तो यह लोग काम करते समय भी अपना दिमाग घर छोड़कर आ जाते हैं।
अब इस बहाने कुछ हो या ना हो मगर हां, लोगों को हंसने-हंसाने का मौका जरूर मिल जाता है। बहरहाल चलिए इसी के बूते आप भी थोड़ा हंस लीजिए।
वाह जनाब वाह
आपने अक्सर ही लोगों को हेलमेट के अंदर मोबाइल फंसाकर बात करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपको कभी इस तरह मोबाइल फंसाकर बात करते हुए किसी इंसान के दर्शन हुए हैं? हंस लो। बात ही ऐसी है।
इनका जवाब नहीं
वैसे ये तरीका आपके भी काम आ सकता है। आपकी कार में भी जगह नहीं बची हो तो यह सीट भी कुछ बुरी नहीं है।
हे राम। आगे देखिए क्या लिखा हुआ है।
वाह मैडम!
दुनिया इसका कुछ भी मतलब निकाले और हमें कुछ भी बोले, हमें फर्क नहीं पड़ता। हमें तो कलर और डिजाइन पसंद आया तो हम ले आए। बस बात खत्म।
ये अलग नहीं मान रहे हैं
ये बचपन में थोड़ा साइंस वगैरह पढ़ लेते तो ऐसी भसड़ नहीं होती। पानी में ही पानी मिलाकर बेच रहे हैं। वाह! क्या बात है।
राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही ऐसा मामला।
ब्रांडेड फुटवेयर
अगर आप कंफ्यूज हो रहे हो कि यार मैं किस ब्रांड के फुटवियर लूँ तो आपके लिए एक ऑप्शन मौजूद है। आपको 'Nike' और 'Gucci' जैसे दो ब्रांड एक ही फुटवेयर में मिल रहे हैं।
ये तो हद हो गई
अभी देशभर में चीन के माल का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है और ये इंडिया की चीजों को भी चीन का बताने में लगे हैं। वो भी राष्ट्रीय ध्वज को। देख लीजिए। यह सब हो रहा है।
बच्चों के लिए ठीक नहीं है आगे वाली यह फोटो।
कहाँ जाऊं
जब कहा जाए कि नशा कम किया करो तो लोग सुनते ही नहीं हैं। मगर जब कोई दूसरे शहर से आएगा और ऐसे साइनबोर्ड देखेगा तो उसके लिए तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी ना।
बस यही बचा था
यहाँ बड़ों को भी शराब के सेवन से रोकने की कोशिशें की जा रही हैं और ये बच्चों के लिए बार खोलने में लगे हैं। यह तो बहुत ही ज्यादा गलत बात है।
इस ठेले पर कौन सा फल बिक रहा है भाई।
इन्हें तो अवार्ड मिलना चाहिए
जब कर्मचारी से ओवरटाइम करवाया जाता है और वो नींद में होता है तो उसका परिणाम कुछ ऐसा ही निकलता है।
लो और सुन लो

वैसे ये तो मार्केटिंग का ही फंडा है। मगर यहां तो आम बताकर अंगूर बेच दिया। ये तो काम ही गलत है भाई।










0 comments:
Post a Comment