"तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है,
प्यारी-प्यारी है ओ माँ, ओ माँ।"
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का प्यार एक तरफ होता है और माँ का प्यार एक तरफ। वो हमें गुस्से से चप्पल फेंककर भी मारती है और प्यार से खाना भी खिलाती है। वो हमारी गलती पर हमें सबसे ज्यादा डांटती भी है और पापा से हमें बचाती भी है। पैसे चाहिए या गोवा ट्रिप पर जाना हो, माँ ही है जो इन बातों के लिए पापा को मनाती है।
मगर अधिकांश मम्मियों के बारे में कुछ बातें ऐसी भी हैं जो कभी नहीं बदल सकती। जैसे कि चाहे हम सूमो पहलवान जितने मोटे हो जाएं फिर भी माँ को पतले ही नजर आएँगे। हम चाहे अपना सिर गंजा करवा लें फिर भी माँ को हमारे बाल बड़े ही नजर आएँगे।
माँ के इसी नजरिये को आज हम 10 तस्वीरों के जरिये आपको बताने जा रहे हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
क्रॉप टॉप

माँ के लिए हमारी कोई चीज वैसी नजर नहीं आती, जैसी हमें नजर आती है। उनकी नजरों में क्रॉप टॉप, एक क्रॉप टॉप की तरह नहीं बल्कि किस तरह नजर आता है आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
बाइक राइडिंग

माँ के सामने अगर हम बाइक 20 KMPH की स्पीड से भी चलाएं तो माँ को लगता है जैसे हम बाइक से जानलेवा स्टंट्स कर रहे हैं।
आगे देखिये माँ के लिए लड़के कब नजर आते हैं बाबा।
दाढ़ी बढ़ाने पर

आज के समय में दाढ़ी लड़कों के लिए उतनी ही जरूरी हो गई है, जितने कि उनके नाक और कान। लड़के अपनी दाढ़ी बढ़ाकर खुद को कितना ही डूड समझ लें मगर माँ को बड़ी दाढ़ी में वो बाबा ही नजर आते हैं।
क्लीन शेव के बाद

कभी-कभी मजबूरन जब लड़कों को दाढ़ी कटवानी पड़ जाती है तो दुनिया में सबसे ज्यादा ख़ुशी माँ को ही होती है। हम खुद को आईने में भले ही लड़की टाइप नजर आएं मगर माँ को हम तब 'राजा बाबू' नजर आते हैं।
आगे देखिये माँ को किस चीज में नजर आती है पॉटी।
एक समय का खाना मिस कर देने पर

जब हम एक समय का खाना मिस कर देते हैं तो हमें तो कोई फर्क नहीं पड़ता मगर माँ को हम ऐसे नजर आते हैं जैसे इतनी ही देर में हमारा 15-20 किलो वजन कम हो गया हो।
बाहर का खाना

माँ की जिंदगी का एक जरूरी मकसद यह भी होता है कि चाहे पूरी दुनिया बीमार हो जाए, मगर उनका बेटा या बेटी कभी बीमार न पड़े। ऐसे में उन्हें घर का खाना ही सिर्फ खाने जैसा नजर आता है। बाहर का खाना उनके लिए पोटी जैसा होता है।
आगे देखिये माँ को किस चीज में नजर आता है हार्पिक।
कोल्ड ड्रिंक पीने पर

टीवी पर दिखाए जाने वाले कुछ 'ज्ञानवर्धक' वीडियोज में कोल्ड ड्रिंक से टॉयलेट की सफाई दिखाई जाती है। अगर कोई माँ गलती से भी वो वीडियो देख लेती है तो फिर उसके लिए कोल्ड ड्रिंक एकदम 'हार्पिक' की तरह ही नजर आती है।
कप में एक मिनट रखी हुई चाय

जब माँ हमें चाय देने आती है और किसी वजह से उसे पीने में हमसे अगर एक मिनट भी देरी हो जाए तो उसे चाय कुछ इस तरह नजर आती है।
आगे देखिये दो और मजेदार फोटोज।
फ्रिज में पानी की कम बॉटल्स

अगर माँ ने फ्रिज में 6 बॉटल्स भरकर रखी हो और उसमें से 2 बॉटल्स हम खाली करके वापस न रखें तो माँ को ऐसा लगता है जैसे घर में सूखा पड़ गया हो।
बढ़ते हुए नाखून

अगर हम 15-20 दिन तक नाखून न काट पाएं तो हमारे लिए तो वो नार्मल ही नजर आते हैं मगर माँ के लिए हम उस वक्त तक Wolverine बन चुके होते हैं।

0 comments:
Post a Comment