आमतौर पर इंसान के दो वर्जन होते हैं। एक वो जो हमें रोज नजर आता है और दूसरा जो उसके टल्ली होने के बाद नजर आता है। जो इंसान ज्यादातर समय नाना पाटेकर जैसा शांत रहता है वो टल्ली होने के बाद राखी सावंत का रूप धारण कर लेता है। उसी तरह जो इंसान हमेशा कपिल शर्मा बनकर लोगों को हंसाता रहता है वो टल्ली होने के बाद अचानक से दुखी मीना कुमारी बन जाता है। तभी तो कहा जाता है कि ये दारू इंसान से जो न कराए वो कम है।
वैसे जब तक स्मार्टफोन का चलन नहीं था, तब तक दारू पीना थोड़ा कम खतरनाक हुआ करता था। मगर अब स्मार्टफोन के जमाने में टल्ली होने के बाद कब, किसको, कौन सा मैसेज चला जाए कोई नहीं जानता। आज ऐसे ही कुछ मैसेज हम आपको बताने जा रहे हैं जो टल्ली होने के बाद लोगों ने भेजे और इन्हें भेजने के बाद उनकी बारह बज गई। आप खुद इन्हें पढ़कर हंसने लगेंगे। बस एक नजर डालिए।
लग गई वाट

इन मोहतरमा के 3 साल के रिलेशनशिप की दारू के कुछ पेग्स ने कितनी आसानी से वाट लगा डाली।
तेरी माँ

माँ जितनी शिद्दत से खाना खिलाती है, ऐसे मैसेज देखने के बाद उतनी ही शिद्दत से झरिया भी मारती है।
आगे देखिये दारू के बाद लोग किस तरह बन जाते हैं 'गजनी'
दारू के बाद एक्स की याद

दारू के बाद लड़के अपनी एक्स को याद न करें ऐसा तो हो ही नहीं सकता, लेकिन कई बार मामला ऐसा भी हो जाता है।
नशे तो होते ही नहीं

अक्सर लोग पूरी तरह से टल्ली होने के बाद भी ये कहते हुए पाए जाते हैं कि उन्हें नशे नहीं होते। लेकिन सच क्या होता है आप देख ही सकते हैं।
आगे देखिये किस तरह दोस्त को भुगतनी पड़ती है दोस्त के पाप की सजा।
आँख क्यों सूजी है?

बताइये लोग पीने के बाद क्या-क्या कर डालते हैं। दोस्त के पाप की सजा दोस्त को भी भुगतनी पड़ती है।
ये तो सत्यानाश हो गया

ऐसा मैसेज करने के बाद इन महाशय का क्या हाल हुआ होगा। आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं।
आगे देखिये किस तरह थोड़ी सी डेयरिंग बन जाती है बड़ी मुसीबत।
मैं बड़ी हो गई हूँ

थोड़ी सी डेयरिंग आपके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन सकती है। ये स्क्रीनशॉट देखकर आप ये बात बहुत अच्छे से समझ गए होंगे।
मैंने नहीं पी

आपने पी है या नहीं, ये आपको अपने मुंह से बताने की जरूरत नहीं पड़ती। दारू सब कुछ खुद-ब-खुद बयां कर देती है।
आगे देखिये पीने से इनकार करने वाली एक और मोहतरमा।
एक और पीने से इनकार करने वाली मोहतरमा

चलिए हम मान लेते हैं कि इन्होने दारू नहीं पी लेकिन किचिन के चाकू से फ्रूट निंजा कौन खेलता है?
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ भी जरूर शेयर करें। हो सकता है इनसे किसी की बारह बजने से रोका जा सके।

0 comments:
Post a Comment