Saturday, 4 November 2017

सिर्फ नाम ही नहीं पढ़ना, इन मजेदार स्टेशनों पर सेल्फी भी जरूर लीजिएगा

सिर्फ नाम ही नहीं पढ़ना, इन मजेदार स्टेशनों पर सेल्फी भी जरूर लीजिएगा
आपके कई दोस्तों के अजीब से सरनेम होंगे। लेकिन सिर्फ लोगों के नाम ही अजीब नहीं होते हैं, बल्कि वो जिस शहर या गाँव में रहते हैं वहां के नाम भी बड़े मजेदार और फनी होते हैं। 
मेरा एक दोस्त 'औरैया' नामक जगह पर रहता है। पहली दफा तो जब उसने नाम बताया था तो समझने में ही घंटों लग गए थे। बचपन से ही गौरैया पक्षी के बारे में तो सुनते आए थे। ये औरैया तो पहली बार ही सुनने में आया। 'चिंचपोकली' और 'महबूब नगर' भी कुछ ऐसे ही अजीब नाम हैं। 
आपने भी ट्रेन से सफर तो किया ही होगा। बीच में कई सारे छोटे-बड़े स्टेशंस भी आते होंगे। क्या आपको कभी कोई अजीब नाम वाला रेलवे स्टेशन दिखा है?
आज हम भी आपको कुछ अजीब नाम वाले स्टेशंस की सैर करवा देते हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की।

बावली क्यों हो रही है?

बावली क्यों हो रही है?
एक वो, शाहजहां ने मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था। एक ये भी सच्चे वाले ही आशिक लग रहे हैं। अपनी गर्लफ्रेंड की याद में ही इस जगह का नाम रख दिया। 

आपको दिखा क्या?

आपको दिखा क्या?
अब इन्होंने इस स्टेशन का नाम ही कुछ ऐसा रखा है। मतलब एक समय में यहां भैंसे ही भैंसे रहते होंगे। फिलहाल तो मुझे एक भी भैंसा नजर नहीं आ रहा है। 

अरे बाप रे 

अरे बाप रे 
ये हद ही हो गई यार। लगता है किसी ने इस स्टेशन का नाम बहुत ही ज्यादा गुस्से में रखा था। यहां का कोई रहने वाला मिले तो उससे इस नाम ही हिस्ट्री जरूर पूछना।

किधर भाईसाहब?

किधर भाईसाहब?
मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है कि ये गोल-गोल घूमने का बोल रहे हैं या घूमने फिरने का? लगता है ये लोग भी कन्फ्यूज होकर बैठ गए। 

ये भी सही है 

ये भी सही है 
भले ही पूरा देश बारिश की तबाही से परेशान है। यहाँ के लोगों को तो एक बूंद भी नहीं छू पाती होगी। मैं भी सोच रही हूँ इस छाते में ही रहने चली जाऊं।

दीवाना राधे का...

दीवाना राधे का...
कौन कहता है कि धरती पर प्यार और मोहब्बत नहीं बची? यहां तो पूरी जगह का नाम ही आशिक है। 

नाना नाना ना रे ना रे ना...

नाना नाना ना रे ना रे ना...
वैसे अलग-अलग भाषाओं और बोलियों में नाना के अलग-अलग मतलब होते हैं। अब इन्होंने क्या सोचकर यह नाम रखा है ये ही जानें। 

बाप पर नहीं जाना 

बाप पर नहीं जाना 
कहाँ से आए हो? बाप से। यहाँ रहने वाले कुछ ऐसे ही जवाब देते होंगे न। कितना अजीब लगता होगा। समझ ही गए होंगे आप। 

यहां कुत्ते पालना मना है 

यहां कुत्ते पालना मना है 
जिन लोगों को बिल्लियां पसंद हैं उन्हें तो यहाँ आकर बस जाना चाहिए। वहीं कुत्तों से मोहब्बत करने वालों की यहां कोई जगह नहीं। 

रंगभेद गलत है 

रंगभेद गलत है 
इंसानों के मामले में तो हम काला-गोरा करते ही रहते हैं। ये लोग तो जानवरों को लेकर ही शुरू हो गए। सिर्फ बकरा ही नाम रख देते। 

ये अलग नहीं मान रहे 

ये अलग नहीं मान रहे 
अभी तक तो हमने लोगों को 'प्यार की दुहाई' देते हुए ही देखा था। इन्होंने तो पूरी जगह ही बना डाली। आप चाहें तो कुछ देर यहाँ रुक कर दुहाई दे सकते हैं। 

अखरोटी नहीं? 

अखरोटी नहीं? 
मैंने तो आज तक बादामी आम ही सुने थे। ये तो बिल्कुल ही नया प्रकार है। 

वाह! क्या बात है 

वाह! क्या बात है 
आप तो फ्लाइट वगैरह छोड़ो। ये बोर्ड देखकर तो पक्का लग रहा है कि यहाँ से सिंगापुर के लिए शॉर्टकट है। क्या पता पैदल ही पहुंच जाएं। 

टुंग-टुंग बजे

टुंग-टुंग बजे
इस स्टेशन का नाम देखकर तो मुझे 'सिंह इज़ ब्लिंग' का यह गाना याद आ गया। लगता है सॉन्ग राइटर का इस जगह से कोई ताल्लुक जरूर होगा। 
मजेदार थे ना ये नाम? अगर आप इनमें से किसी स्टेशन से गुजरे हों तो हमें जरूर बताइएगा। 

0 comments:

Post a Comment