आपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स देखे होंगे, जिनमें अक्सर कम हाइट वाले लोगों की दिक्कतों को बताया जाता है। आम जीवन में ऐसे लोगों को कई बार 'टिंगू', 'नाटा' और 'बटका' जैसे नामों से भी पुकारा पाता है। ऐसे में यह लोग सोचने लगते हैं कि काश, हमारी भी हाइट लंबी होती। कम से कम ऐसी दिक्कतों का सामना तो नहीं करना पड़ता।
मगर वो कहते हैं न कि अति तो हर बात की ही बुरी होती है। ऐसा ही कुछ मामला हाइट के साथ भी है। नहीं समझे। अरे मतलब कि परेशानी तो उनको भी होती है जिनकी हाइट बहुत ज्यादा है। जी हां। यह सच है। अब आप सोचेंगे कि ऐसा क्यों भला?
अब कल ही की बात है जब मैं अपने दोस्त के साथ एक रास्ते से गुजर रही थी। तभी मेरे दोस्त को गाड़ी से उतरकर थोड़ा झुककर वहां से निकलना पड़ा। रास्ते में लगे हुए पेड़ से बचना जो था। बहरहाल ऐसी ही कुछ परेशानियों की बात हम इस स्टोरी के जरिए आपको बताएंगे।
हमेशा पीछे
लंबे लोगों के नसीब में ग्रुप फोटो में आगे खड़े रहना तो लिखा ही नहीं है। क्लास में भी इन्हें हमेशा आखिरी बैंच पर ही बैठना पड़ता था। हालांकि इससे मस्ती ज्यादा करने के मौके भी मिल जाते थे।
हर सुबह की कहानी
इस दिक्कत का दर्द तो मैं भी समझ सकती हूँ। घर में कांच छोटी हाइट वालो के हिसाब से लगता है। फिर बेचारे लंबे लोगों को ऐसे ही अपना काम करना पड़ता है।
ऑफिस में लंबे लोगों को होती है यह दिक्कत।
मैं पैर कहाँ रखूं?
ऑफिस में तो पहले ही कई तरह की दिक्कतें होती हैं। लंबे लोगों के लिए एक और दिक्कत यह बढ़ जाती है कि पहला तो उनके पैर डेस्क में समाते नहीं है। दूसरा अगर कॉमन डेस्क है तो सामने वाले को लात लगना ही है।
मांग भी नहीं सकते
अब दोस्तों और भाइयों-बहनों की तो आदत ही एक-दूसरे के कपड़े पहनने की होती है। अगर आपकी लंबाई उनसे बहुत ज्यादा है तो जीन्स का कैप्री बनना तो तय है बॉस।
देखिए कपल के रोमांटिक मोमेंट्स कैसे होते हैं खराब।
मुझे तो रोना आ गया।
लड़के के चेहरे पर तड़प देख रहे हो आप? बेचारे को रिलेशनशिप में होकर भी सिंगल वाली फीलिंग आ रही होगी।
ये इश्क नहीं आसान
कौन कपल चाहेगा कि उसका किस रोमांटिक न हो? मगर हाइटेड लोगों का तो रोमांस भी यूँ झुक-झुककर होता है। इनके लिए मोहब्बत कुछ ज्यादा ही कठिन है।
स्कूल में आपके साथ भी हुआ होगा ऐसा।
गर्लफ्रेंड है या बेटी
किस तो दूर की बात है साला यहां तो ढंग से अपने पार्टनर को गले भी नहीं लगाते बनता। ऊपर से सब इनकी पार्टनर गर्लफ्रेंड कम बच्ची ज्यादा समझते हैं।
सबसे अलग
जब भी साथ वालों के साथ फोटो सेशन होता है तो ये अलग ही चमकते हैं। कोई फोटो क्रॉप करने का सोचे तो इनकी तो गर्दन ही उड़ जाए।
आगे देखिए नहाते समय होती हैं कैसी दिक्कत।
नहाने में भी चैन नहीं
लड़के तो वैसे भी कुछ सदियों में एक बार नहाते हैं। उसमें भी ऐसी दिक्कत आ जाए तो क्या करें। अब चेहरा अलग से जाकर धोए क्या?
नदी में ही नहा लो
ये तो फिर टब है। कई घरों में बाथरूम इतने छोटे होते हैं कि सीधे पैर करके तो नहाया ही नहीं जा सकता।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी अलग दिक्कत।
हमारे यहाँ तो ऐसा कर भी नहीं सकते
पहली बात तो हमारे यहाँ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सीट मिलना ही बड़ा मुश्किल है। वहीं अगर सीट मिल भी जाए तो लंबे लोगों को ये समझ नहीं आता है कि यार, अब पैर रखे तो रखे कहां?
आँखे बच जाए बस
बारिश के दिनों में किसी कम हाइट वाले के साथ खड़े हो जाओ तो उसके छाते की कड़ियां सीधे आंखों में ही जाती है। इतना ही नहीं किसी कम हाइट वाले के साथ छाता शेयर करना मतलब छाता लंबे व्यक्ति को ही पकड़ना है।
आगे देखिए लंबे लोगों के लिए खास तोहफा।
खास सौगात
इन लोगों को शायद लंबे लोगों का झुकाना पसंद नहीं होगा। उन्होंने उनके लिए ये एक अलग ही सेक्शन बना दिया।
ये भी हो सकता है।
आपके परिवार में भी ऐसे कई लोग होंगे जिन्हें छत नीचे होने की वजह से झुककर घर में एंट्री लेनी पड़ती होगी। छत के नीचे होने के कुछ ऐसे ही परिणाम होते हैं।
यदि आपकी हाइट लंबी है, ये तस्वीरें देखकर आपकी भी कुछ यादें ताजा हो गई होंगी।















0 comments:
Post a Comment