दुनिया में दो तरह के लोग पाए जाते हैं। एक सामान्य और दूसरे जुगाड़ू। पहली तरह के लोग कई बातों को लेकर परेशान रहते हैं। जैसे घर में कोई चीज खराब हो गई तो वो परेशान हो जाते हैं। किसी स्पेशलिस्ट को बुलाते हैं। फिर भी बात न बन पाए तो बाजार से नई खरीद लाते हैं। लेकिन इसके उलट जो लोग जुगाड़ू किस्म के होते हैं वो अधिकांश बातों से परेशान नहीं होते हैं।
जी हां। बिल्कुल। वो किसी भी स्थिति में निश्चिंत रहते हैं। उनके घर में यदि कोई चीज खराब हो जाए तो वो उसे खुद ही ठीक कर लेते हैं। और तो और हर छोटी बात के लिए वो बाजार नहीं जाते हैं बल्कि ज्यादातर काम तो घर पर ही निपटा लेते हैं।
आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ 'जुगाड़' को दर्शाने वाली तस्वीरें लेकर आए हैं। आप बस इन्हें देखिए और अपना सिर पकड़कर बैठ जाइए। कारण कि ये हैं ही इतनी मजेदार।
12. इंजीनियर की रोटी
इंजीनियर के मन में जो भी आता है, वो किसी न किसी तरह से उसे पूरा कर ही लेता है। इन्हें ही देख लीजिए। अब रोटी बनानी है तो बस बनानी है। इन्हें जब बेलन नहीं मिला तो इन्होंने बियर की बॉटल से ही रोटी बेल डाली।
11. जब गरीबी में लेना हो मजा
जब इंसान के पास स्मार्टफोन न हो और ईयरफोन में गाने सुनना हो तो 'जुगाड़ू दिमाग' ऐसे मजे ले सकता है।
आगे देखिये किस तरह जुगाड़ से हो सकते हैं एक तीर से दो निशाने।
10. जुगाड़ की खिचड़ी
बैचलर्स की हाउस पार्टी में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब एक इंसान टल्ली होने के बाद खाना बनाने का जिम्मा अपने सिर लेता है। मगर जब घर में गैस या स्टोव न हो तो इस तरह की जुगाड़ से खिचड़ी बनाई जाती है।
9. एक तीर से दो निशाने
जब आपके पास एक कूलर हो और घर में मेहमान आ जाएं तो इस तरह की जुगाड़ करके काम चलाया जा सकता है।
आगे देखिये पार्टी में किस तरह रखा गया मच्छरों का भी ख्याल।
8. आज की पार्टी मेरी तरफ से
ये किसी बड़े दिल वाले की पार्टी की फोटो हो सकती है। इस पार्टी में मच्छर भी पूरे मजे ले सकें, इसके लिए इंतजाम किया गया है।
7. इंजीनियर की जुगाड़
ये तस्वीर किसी गरीब इंजीनियर की मालूम होती है। गरीब इंजीनियर के पास कुछ हो न हो लेकिन लैपटॉप तो होता ही है। जरा देखिये तो लैपटॉप का कितने जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
आगे देखिये 'जुगाड़' से हेयर स्ट्रेटनिंग।
6. जब गीजर के लिए पैसे न हों
जब कड़ाके की ठंड हो, गीजर के लिए पैसे न हों और कोई नहाने के लिए कसम दे तो फिर ऐसी चीजों का ईजाद होता है।
5. महंगाई में हेयर स्ट्रेटनिंग
कई लोगों की इच्छा होती है कि वो अपने बाल स्ट्रैट करवा लें, लेकिन उसमें रुपए इतने लगते हैं कि फिर लोगों को अपना मन मारना पड़ जाता है। लेकिन इन मोहतरमा ने अपना मन नहीं मारा और 'जुगाड़' के जरिये बाल स्ट्रैट करवा लिए।
आगे देखिये जैसे स्वैग वाली 'जुगाड़'।
4. इनका भी अपना स्वैग है
कुछ लोगों की बन्दूक ही 'लैला' होती है। इन महाशय की लैला सबको दिखती रहे, इसके लिए इन्होंने देखिये कितनी उम्दा जुगाड़ की है।
3. बियर होनी चाहिए एक्स्ट्रा चिल्ड
कुछ लोगों की बियर अगर एक्स्ट्रा चिल्ड न हो तो उन्हें मजा नहीं आता। इसके लिए इन्होंने AC को ही फ्रिज बना डाला।
आगे दो और मजेदार 'जुगाड़' बाकी हैं।
2. जब बिना सोशल मीडिया के पेट साफ न होता हो
कुछ लोगों को सुबह-सुबह टॉयलेट जाने से पहले तम्बाखू चबाना पड़ता है या सिगरेट पीनी पड़ती है। मगर आजकल ऐसे लोग भी बड़ी तादात में पाए जाने लगे हैं, जिनका सोशल मीडिया चेक किये बिना पेट साफ नहीं होता। ये ऐसे ही किसी इंसान की करामात होगी।
1. कॉफी स्टीम मशीन
तस्वीर देखकर आप समझ ही गए होंगे कि ये कितने अव्वल दर्जे की जुगाड़ है। इससे सस्ती कॉफी स्टीम मशीन हो सकती है क्या?
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने करीबियों के साथ भी शेयर करें।













0 comments:
Post a Comment