Saturday, 4 November 2017

शराबियों की ये तस्वीरें आपको हंसने के लिए कर देंगी मजबूर, मामला ही कुछ ऐसा है

शराबियों की ये तस्वीरें आपको हंसने के लिए कर देंगी मजबूर, मामला ही कुछ ऐसा है
इतनी शक्ति हमें देना दारू,
पेट की कैपेसिटी कभी कम हो न,
हम पिएं रोज खम्बे पे खम्बे,
पेग हमसे कभी कोई गिरे न।
एक वक्त था जब लोग दारू छिप-छिप कर पी लिया करते थे। गर्लफ्रेंड को पता चल जाता था तो ब्रेकअप हो जाता था। घर वालों को पता चल जाता था तो लोग बेघर हो जाते थे। अगर समाज वालों को पता चल जाता था तो समाज निकाला हो जाता था। मगर अब जमाना बदल चुका है। 
आज तो हर एलबम में एक गाना दारू वाला होता ही है। गर्लफ्रेंड को बताना कि, "आई एम इन पार्टी" भी कूल लगता है। धड़ल्ले से अब दारू और बियर वाली टी-शर्ट्स पहनकर कहीं भी घूमा जा सकता है। इतनी आजादी मिलने से आज ऐसे बहुत से लोग इंटरनेट पर नजर आने लगे हैं जिनके लिए दारू में रब यानी भगवान नजर आता है।
यह बिल्कुल ही सच बात है। तभी तो आज हम आपको भी ऐसे ही कुछ लोगों से रूबरू करवाने जा रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि ये तस्वीरें आपको गुदगुदाएंगी। 

यह स्थान है दारू का

यह स्थान है दारू का
तुम ही हो माता, पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधू, सखा तुम्ही हो। यह तस्वीर देखकर तो लगता है कि दारू की पूजा करते समय इन लोगों के मन में भी यही चल रहा होगा।

क्या देखी है इतनी श्रद्धा

क्या देखी है इतनी श्रद्धा
इतनी श्रद्धा तो मंदिरों में भी नजर नहीं आती, जितनी इस तस्वीर में नजर आ रही है। इन लोगों का इनके भगवान भला करें। 
आगे देखिये किस तरह दारू बन जाती है हर मर्ज की दवा।

हर मर्ज की दवा

हर मर्ज की दवा
कुछ लोगों के लिए हर मर्ज की दवा दारू होती है। ये तस्वीर भी ऐसे ही एक महाशय की है। हमें उम्मीद है इस इलाज के बाद ये भले चंगे हो गए होंगे।

सुकून के देवता

सुकून के देवता
'सुकून के देवता' को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। फूल, अगरबत्ती और दिए के साथ-साथ चखने का प्रसाद भी चढ़ाया गया है। 
आगे देखिये दारू के लिए लोगों का दीवानापन।

सुकून भरी नींद

सुकून भरी नींद
'सुकून के देवता' जब मेहरबान होते हैं तो फिर नींद भी सुकून भरी आती है। नींद जब उन्हीं की गोद में हो तो बात ही कुछ और है।

इतना प्यार

इतना प्यार
दारू के लिए लोगों का दीवानापन तो देखिये। करवाचौथ का व्रत रखने से भी परहेज नहीं करते। इन भाईसाहब की आँखों की चमक तो बस देखते ही बनती है। 
आगे देखिये वो मंदिर जहाँ भगवान को चढ़ती है दारू। 

यहाँ भगवान को चढ़ती है दारू

यहाँ भगवान को चढ़ती है दारू
मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में भगवान को प्रसाद के रूप में दारू चढ़ाई जाती है। अब कोई भगवान का प्रसाद पीने से तो रोकेगा नहीं। इसलिए दारू पसंद करने वालों की यहां जाकर चांदी हो जाती है। 

मैं हूँ भगवान

मैं हूँ भगवान
इस तस्वीर में नजर आ रहे ये लोग 'सुकून के देवता' बनने की कोशिश कर रहे हैं। मगर जो इन देवता को मानते हैं उनका ध्यान तो सबसे पहले इनके हाथों पर ही गया होगा। 

दो पेग मार और भूल जा

दो पेग मार और भूल जा
दुनिया की सारे दुःख, सारी परेशानियों को सुकून के देवता, दो पेग के बाद ही दूर कर देते हैं। इनके चेहरे पर मौजूद तसल्ली इस बात की गवाह है। 

0 comments:

Post a Comment