चैट करते समय कभी-कभी गाड़ी ट्रैक से उतर जाती है। पता ही नहीं चलता सामने वाले ने क्या भेज दिया और अब क्या जवाब दें। अरे आप हमें गलत मत समझिये। हम तो शॉर्ट फॉर्म मतलब कि abbreviations की बात कर रहे हैं। आप ही सोचिये, चैट वाली भाषा में कितने ही ऐसे शब्द आँखों के सामने से गुजरते हैं, जिनका हमें मतलब नहीं पता होता। फेसबुक की कोई पोस्ट हो या वाट्सएप का कोई मैसेज, समझ ही नहीं आता कि सामने वाले ने बोला क्या है।
पहले तो बाबू, शोना का दौर चलता था। आज कल लोग एक दूसरे को bae कहकर बुलाते हैं। अब ये bae क्या नई बला है, ये भी हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले ऐसे ही कुछ अन्य शब्दों के मतलब जान लेते हैं।
यह है ok शब्द का मतलब

रोजमर्रा की भाषा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है 'ok'। क्या आप जानते हैं इस शब्द को इस्तेमाल करते हुए 150 साल हो चुके हैं। इसका फुल फॉर्म है Oll Korrect, या कहा जाए तो ऑल करेक्ट।
ttyl तो कई बार पढ़ा होगा आपने

TTYL बोलकर यदि कोई चैट खत्म कर दे तो दिमाग की घंटी बजती रहती है। खैर हिंदी में इस शब्द का मतलब है 'बाद में बात होगी'।
जमकर हंसो

फेक वाली हंसी के साथ जो शब्द सबसे ज्यादा लिखा जाता है वह यही है। इस शब्द का मतलब है जोर-जोर से हंसना।
Lol का बड़ा भाई है Rofl

ये शब्द भी लोग एकदम फ्री में बांटते हैं। इसका मतलब जमीन पर लोट-लोट कर हँसना, या कहा जाए तो पेट पकड़ कर हँसना।
आप खुद समझदार हैं

अब इसका मतलब समझाने की जरूरत तो नहीं है। आप खुद ही इसका फुल फॉर्म भी समझ गए होंगे।
प्यार बांटते चलो

फैसबुकिया लोगों की कमेंट्स में यह शब्द अक्सर ही दिख जाता है। अब तो आपको भी इसका मतलब समझ में आ गया है, तो फिर जमकर करिए इसका इस्तेमाल।
इसका भी शॉर्ट फॉर्म

अरे ईश्वर का नाम छोटा लो या बड़ा, ये सबको समझ में आ ही जाता है।
यह शब्द भी कई बार नज़रों के सामने आ जाता है

BTW का मतलब तो by the way यानी 'हालाँकि' होता है। साथ ही साथ BMW का मतलब भी जान लीजिये। BMW बोले तो Bavarian Motor Works.
ओ जाने वाले लौट कर आना

चैट करते वक़्त जब कोई BRB बोलकर जाता है तो इसका मतलब है कि वो लौट कर आएगा।
यह तो हम सबका फेवरेट शब्द है

कुछ भी बात हो जाए तो बस ये बोलकर अपने हाथ ऊँचे कर दीजिये...हा..हा..हा।
लड़कियों का फेवरेट

ये शब्द सबसे ज्यादा कोई इस्तेमाल करता होगा तो वो हैं लड़कियां। जहाँ दो लड़कियों की फोटो अपलोड हुई नहीं कि हैशटेग लिखा दिख जाता है #BFF, अब आप भी इस शब्द का इस्तेमाल करिएगा।
रायचंद लोगों के लिए

आजकल कौन राय मांगता है साहब। लेकिन फिर भी बता दें की IMO का मतलब है 'मेरी राय में'।
तनिक मुस्कुरा दीजिये

इसका फुल फॉर्म बताने की तो जरूरत ही नहीं थी। शायद ही कोई होगा जो ये ना जानता हो।
GIF तो बहुत भेजते होंगे आप

रोजाना हम न जाने कितनी GIF भेज देते होंगे, लेकिन अब जाकर मालूम हुआ इसका फुल फॉर्म।
युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर है यह शब्द

ये है वो शब्द जिसने इन्टरनेट पर आतंक मचा रखा है। जिसको देखो वो बोलता नजर आता है 'You are my bae'. मतलब तुम मेरे प्रिय हो। बोले तो अत्यंत प्रिय, एकदम खासम ख़ास।
मान गए उस्ताद

सिम तो सालों से इतेमाल करते आ रहे हैं। यदि इसका फुल फॉर्म आप जानते हैं तो आप वाकई जीनियस हैं।

0 comments:
Post a Comment