Saturday, 4 November 2017

दुनिया से सौ साल आगे चल रहे हैं 'इंडिया वाले', यकीन नहीं हो तो देखिये ये 15 तस्वीरें

दुनिया से सौ साल आगे चल रहे हैं 'इंडिया वाले', यकीन नहीं हो तो देखिये ये 15 तस्वीरें 
देस मेरा रंगरेज ये बाबू, घाट-घाट यहाँ घटता जादू।
सच में हमारे इंडिया जैसा कोई नहीं। हम ऊंचे-ऊंचे मंचों पर चढ़कर भाईचारे के बड़े-बड़े भाषण भी देते हैं और अगले ही रोज मंदिर-मस्जिद बनवाने के नाम पर लड़ते भी हैं। हम कहते हैं कि हमारे यहाँ बोलने की आजादी है। मगर जैसे ही कोई फिल्मों, पेंटिंग, कविता, कहानी आदि के जरिए अपनी बात कहता है तो हम उसे काटने के लिए कैंची लेकर तैयार भी खड़े रहते हैं। 
हमसे जब कोई भिखारी पैसे मांगने आता है तो उसे हम दूर भगा देते हैं। यदि उसी भिखारी की तस्वीर फेसबुक पर दिख जाए तो उस पर अफसोस जताकर हम उसे लाइक और शेयर भी कर देते हैं। हम 'इंडिया वाले' हैं। हम कुछ भी कर सकते हैं।
आज मैं इंडिया की कुछ ऐसी तस्वीरें आपके सामने पेश करने जा रहा हूँ, जिन्हें देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि जो चीजें दुनिया सौ साल बाद करने वाली है, उन्हें हम अभी से करने लगे हैं।

स्टाइल के मामले में भी हमारा कोई जवाब नहीं

स्टाइल के मामले में भी हमारा कोई जवाब नहीं
आपने दुनिया में तरह-तरह के हेयर स्टाइल देखे होंगे। लेकिन ऐसा हेयर स्टाइल आपको सिर्फ इंडिया में ही देखने को मिल सकता है। सच कहा ना।

हमारे बन्दर भी कम नहीं

हमारे बन्दर भी कम नहीं
हमारे देश में तो बन्दर भी इतना अच्छा खाना बनाते हैं कि लोग उँगलियाँ चाटते रह जाते हैं। अब यहां ही देख लीजिए।आगे की तस्वीरें घुमा देगी आपका दिमाग।

दावा है इतना एक्सपीरियंस किसी को नहीं होगा

दावा है इतना एक्सपीरियंस किसी को नहीं होगा
आपने टीचिंग का ज्यादा से ज्यादा 50-60 साल का एक्सपीरियंस देखा होगा। लेकिन इस फोटो को देखिए। इसे देखकर तो किसी की भी आंखें फटी की फटी रह सकती हैं। बात ही कुछ ऐसी लिखी है।

हम जूते पहनकर सिर्फ चलते नहीं

हम जूते पहनकर सिर्फ चलते नहीं
इंडिया में हम जूते पहनकर सिर्फ चलते नहीं बल्कि उन्हें ड्राइव भी कर लेते हैं। यह देख लो। गाड़ी बुला रही है। 
आगे देखिये ऐसा घर जो आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा।

आर्किटेक्चर भी है जबरदस्त

आर्किटेक्चर भी है जबरदस्त
हमारे यहाँ घर भी इस तरह से डिजाइन किये जाते हैं कि दुनिया के अच्छे-अच्छे आर्किटेक्ट भी उसे देखकर शरमा जाएं। अब इस घर को ही देख लीजिए।

डीजल वाली सायकल

डीजल वाली सायकल
हमारे यहाँ तो सायकल भी डीजल से चलती हैं। उसमें स्टोरेज भी कार से बड़ा होता है। 
आगे देखिये हमारे यहाँ कुत्ते भी दते हैं इंटरव्यू।

हमारे कुत्तों के भी पीछे मीडिया माइक लेकर घूमता है

हमारे कुत्तों के भी पीछे मीडिया माइक लेकर घूमता है
हमारे यहाँ कुत्ते भी सेलेब्रिटी होते हैं। फोटो देखकर तो आप समझ ही गए होंगे। 

ये कोई ATM कार्ड नहीं है

ये कोई ATM कार्ड नहीं है
दुनिया में तमाम चीजों का डिजिटलाइजेशन हो रहा है। मगर हम सबसे आगे हैं। हमारे यहाँ तो शादी के कार्ड भी डिजिटल होते हैं। 
आगे देखिये हम गैजेट्स से क्या-क्या करते हैं।

यहाँ सब कुछ कैशलेस है

यहाँ सब कुछ कैशलेस है
हमारे यहाँ स्नेक्स भी कैशलेस होता है। अब यही देख लो। बिना बात हल्ला करते रहते हो।

गैजेट्स की कमी नहीं

गैजेट्स की कमी नहीं
हमारे यहाँ गैजेट्स इतने ज्यादा हैं कि हम रोटियां भी उन्हीं पर बेल लेते हैं। 
आगे देखिये हमारे यहाँ मिलते हैं ऐसे अंगूर जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलते होंगे।

पीले रंग के 'ग्रेप' सॉरी अंगूर

पीले रंग के 'ग्रेप' सॉरी अंगूर
पीले रंग के आम जैसे दिखने वाले बड़े-बड़े अंगूर तो इंडिया के अलावा दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलते होंगे। अरे मजाक कर रहे हैं भाई।

गूगल ने दुनिया को छोड़कर हमें चुना

गूगल ने दुनिया को छोड़कर हमें चुना
गूगल को जब रेस्त्रां खोलना था तो उसने दुनिया को छोड़कर इंडिया को चुना। इससे ज्यादा महानता की बात क्या हो सकती है। 
आगे देखिये हमारे यहाँ किस तरह मोबाइल से निकल कर बाहर आ गए हैं Facebook और WhatsApp। 

हर जगह सोशल मीडिया की मौजूदगी

हर जगह सोशल मीडिया की मौजूदगी
हमारे यहाँ सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर पर ही नहीं बल्कि साड़ियों पर भी WhatsApp और Facebook मौजूद होते हैं। एक नजर साड़ियों पर ही डाल लीजिए।

एप्पल का एक प्रोडक्ट ऐसा भी

एप्पल का एक प्रोडक्ट ऐसा भी
आपने अभी तक एप्पल के गैजेट्स ही देखे होंगे। अब उसकी साड़ी भी देख लीजिये। 
आगे अभी एक और शानदार फोटो आपका इन्तजार कर रही है।

देखिये कोलकोंडा जाने का रास्ता

देखिये कोलकोंडा जाने का रास्ता
अगर आपको शॉर्टकट की दरकार है तो इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे आप इन तस्वीरों को देखकर समझ ही गए होंगे कि हमारा भारत हर बात में महान क्यों है। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करें। 
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए,यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।

0 comments:

Post a Comment