अभी कल ही की बात है, जब बहुत दिनों के बाद मैं अपने दोस्तों से मिली थी। वाकई जब दोस्त साथ होते हैं तो वक्त का पता ही नहीं चलता। एक-दूसरे की टांग खींचने और मजे लेने में ही सारा वक्त गुजर जाता है।
कॉलेज खत्म होने के बाद जब दोस्त दूर हो जाते हैं तो सोशल मीडिया के जरिये ही उनसे जुड़े रह सकते हैं। इस दौरान किसी के मजे तो ले नहीं सकते इसलिए चुटकुले ही सहारा बनकर चले आते हैं। अपने करीबी दोस्तों को चुटकुले भेजकर ही कुछ देर ठहाके लगा लिए जाते हैं।
वैसे जोक्स की मदद से तो अकेले में भी हंसा जा सकता है। हमें पता भी नहीं चलता, पर इस बिजी जिंदगी में ये कुछ जोक्स ही होते हैं, जो कुछ पल के लिए ही सही मगर मुस्कान दे जाते हैं।
हो सकता है कि आपने अपने किसी दोस्त से लंबे समय से बात ना की हो। आपको समझ भी नहीं आ रहा हो कि बात कैसे शुरू की जाए। तो आप बस छोटा सा काम कीजिए। हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आप इन्हें अपने इस दोस्त के साथ शेयर कीजिए। फिर देखिए बातों ही बातों में बात शुरू हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment