अभी मैं एक गार्डन की तस्वीर देख रही थी। इसमें पेड़-पौधों से लेकर बैंच तक, इंसानों से लेकर झूलों तक बहुत कुछ था। पूरी तस्वीर के एक-एक हिस्से को ध्यान से देखने के बाद ऐसा लगा जैसे छोटे से छोटा हिस्सा भी बहुत कुछ कह रहा हो।
हम अक्सर ही ऐसी कई तस्वीरें देखते हैं, जिन्हें देखकर अंदर से WOW वाली फीलिंग आती है। कुछ तस्वीरें वाकई शानदार होती है। कुछ तस्वीरों की टाइमिंग इतनी सही होती है कि देखकर ही दिल खुश हो जाता है।
अभी में जरा गूगल सर्च कर रही थी तो मेरी नजर कुछ तस्वीरों पर पड़ी, जिन्हें देखकर मेरा दिमाग घूम गया। फिर मैंने सोचा कि क्यों ना मैं आपके साथ भी इन तस्वीरों को शेयर करूं। मुझे पूरा यकीन है कि इनमें से कुछ तस्वीरें आपका दिल खुश कर देंगी। तो चलिए इन तस्वीरों पर मारते हैं एक नजर।
अनोखा ब्रह्रमांड

तस्वीरें तो हर कोई ले सकता है, मगर तस्वीरों को जीवंत करना एक कला है। बचपन से किताबों में यूनिवर्स की ऐसी ही कुछ तस्वीरें देखते आये हैं। आज यहां कुछ अलग तरीके से ये नजारा देखने का मौका मिला। जरा ढूंढों इस ब्रह्माण्ड में हम कहां हैं?
ऐसा लग रहा है कोई नया हेयरकट करवाकर आया हो।
ये कोई आग का गोला नहीं बल्कि सनसेट का नजारा है।

खूबसूरत लैंप। पर क्या वाकई बस लैंप ही है?

श्श्श...देखो जगाना नहीं कोई सो रहा है।
प्यार में मैं और तुम 'हम' हो गए।

ज्यादा देर तक नहीं देखना। चक्कर आ जाएंगे।
हमारे यहां भी ऐसे ही रोड और चबूतरे बनने लगे तो मजे ही आ जाए।
जल्दी बताओ, कौन-कौन जाना चाहेगा?
यह दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल है, इसकी गहराई 113 फीट है।
ज्यादा कुछ नहीं बस एक प्यारा सा कछुआ, जेलीफिश को ले जा रहा है।

इससे कूल ब्रिज कोई क्या होगा?
कुछ तो गड़बड़ है दया। आपको ऐसा नहीं लग रहा?
आप विश्वास नहीं करेंगे पर यह कोई कार्टून नहीं बल्कि न्यूज़ीलैण्ड में बना एक स्कल्पचर है।
लड़कियों के साथ कुछ गलत नहीं है, पर परछाई तो देखो। कोई जानवर याद आ रहा है आपको?
ये कोई नया फैशन होगा शायद।
















0 comments:
Post a Comment