Saturday, 4 November 2017

'हीरो अलोम' नामक इस जीव की बातें सुनकर किसी भी SRK फैन का खून खौल उठेगा

'हीरो अलोम' नामक इस जीव की बातें सुनकर किसी भी SRK फैन का खून खौल उठेगा
आपने ये भजन तो सुना ही होगा,
हे रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलियुग आएगा
हंस चुगेगा दाना दुनका कौआ मोती खायेगा।

वाकई इस भजन को लिखने वाला इंसान बहुत दूरदर्शी था। उसने जान लिया था कि कलियुग में इंटरनेट आएगा। और जब इंटरनेट आएगा तो इसपर ऐसे लोग पनपेंगे जो दूसरों को टॉर्चर कर, उनका खून जलाकर फेमस होंगे। देखिये अब हो भी वही रहा है। ढिंचक पूजा, नुमान खान दी लीजेंड और बांग्लादेशी 'शाहरुख़ खान' हीरो अलोम जैसे लोग आज इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं। जरा सोचिये अगर सोशल मीडिया पर अलोम को ट्रोल नहीं किया जाता तो क्या आज हम कभी इस नमूने के बारे में जान पाते? नमूनेपन में ये इंसान तो इतने आगे निकल गया है कि इसने तो सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान को भी लताड़ डाला। 
क्या कहा है अलोम ने शाहरुख़ के बारे में, ये जानने से पहले हमारे शब्दों में अलोम का इंट्रोडक्शन पढ़ लीजिये।

चुम्बक से बना है ये इंसान

चुम्बक से बना है ये इंसान
एक तरफ जहाँ लौंडे एक लड़की पटाने के लिए जिम में पसीना बहा-बहा कर मरे जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेशी अलोम उर्फ़ अशर्फुल अलोम सईद की 'चार्मिग पर्सनालिटी' पर लड़कियां खिंची चली जाती हैं। कभी इनसे मुलाकात होगी तो मैं इनसे ये बात जरूर पूछूंगा कि "कौन सा डियो लगाते हो भैया?"

शाहरुख़ खान को करते हैं कॉपी

शाहरुख़ खान को करते हैं कॉपी
ये शाहरुख़ खान को कॉपी करते हैं या शाहरुख़ इन्हें कॉपी करते हैं इस बात का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। आप ये लाइन पढ़कर शायद हमें पागल समझ रहे होंगे, लेकिन अगली इमेज देखकर आप ये बात बहुत अच्छे से समझ जाएंगे। 

शाहरुख़ हैं अलोम के फैन 

शाहरुख़ हैं अलोम के फैन 
अलोम की पोस्ट के अनुसार शाहरुख़ खान उनके फैन हैं और शाहरुख़ ने उनके साथ सेल्फी ली है। इस लॉजिक से तो शाहरुख़ ने रोमांस भी अलोम से ही सीखा होगा।

शाहरुख़ के फैंस ने कर दी गालियों की बौछार 

शाहरुख़ के फैंस ने कर दी गालियों की बौछार 
जब इंसान ऐसी गंध मचाएगा तो लोग तो बौखलाएँगे ही। जब शाहरुख़ के फैंस तक इसकी गंध पहुंची तो उन्होनें ट्विटर पर ही इसे गालियों का लेप लगाकर ज़िल्लतों से नहलाना शुरू कर दिया। मगर ये इंसान फिर भी नहीं माना। 
आगे देखिये अलोम की वो हरकत जो खौला देगी किसी भी SRK फैन का खून। 

शाहरुख़ को कहा ये 

शाहरुख़ को कहा ये 
शाहरुख़ खान के फैंस से लताड़ खाने के बाद अलोम ने बौखलाकर शाहरुख़ खान के बारे में ट्वीट किया कि "मैंने शाहरुख़ को इसलिए माफ़ कर दिया क्योंकि वो सीनियर सिटीजन हैं, मुझे गुस्सा मत दिलाओ।" इतनी ख़राब अंग्रेजी को समझने में आपको परेशानी न हो इसलिए हमने इनकी बात को हिंदी में ट्रांसलेट कर दिया है। 

पता नहीं इस इंसान को क्या तकलीफ है

पता नहीं इस इंसान को क्या तकलीफ है
जिस इंसान को शायद इंडिया में चाय के कप धोने का काम भी नहीं मिलता, वह अपने देश में जैसे-तैसे स्टार तो बन गया लेकिन उसकी फितरत नहीं बदली। बातें उसकी वही रही, दो रूपए वाली। 
आगे देखिये इसपर शाहरुख़ खान की प्रतिक्रिया। 

लोग तो बोलते ही रहते हैं

लोग तो बोलते ही रहते हैं
ऐसे लोग ये गंध चीप पब्लिसिटी के लिए मचाते हैं। शाहरुख इसे ट्विटर पर गाली भी दे दें तो इसका जीवन धन्य हो जाए। इसलिए शाहरुख़ खान इस मामले पर चुप ही हैं। उन्हें पता है कि ऐसी टुच्ची बातों से निपटने के लिए उनके फैंस ही काफी हैं।

बेचारा अलोम

बेचारा अलोम
इस पोस्ट के बाद तो SRK फैंस ने अलोम की ट्विटर प्रोफाइल को अखाड़ा बना दिया और गालियों की बारिश कर दी। उन्होंने इसका वो हाल किया कि कोई नार्मल इंसान होता तो अभी तक जिल्लत से मर जाता। 
आगे देखिये अलोम के वो कारनामे जिन्हें देखकर कोई हँसी नहीं रोक सकता। 

ये पोस्टर शायद आपने देखा हो लेकिन इस फोटो का कैप्शन पढ़िए

ये पोस्टर शायद आपने देखा हो लेकिन इस फोटो का कैप्शन पढ़िए
आप ढिंचक पूजा को कितनी भी गालियां दे लीजिये, लेकिन एक बात तो माननी पड़ेगी कि वे अलोम से तो बेहतर ही हैं। मगर अलोम ने ढिंचक पूजा को भी 'अग्ली' कह डाला। लगता है इनके शहर में आईने नहीं मिलते। 

अजय देवगन से बेहतर

अजय देवगन से बेहतर
अलोम ने ट्विटर पर लिखा है कि गुटखा खाने वाले अजय देवगन से बेहतर 'spleet' तो वे खुद कर सकते हैं। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे। 
आगे एक और सरप्राइज आपका इन्तजार कर रहा है। 

ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया?

ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया?
इस इंसान की साइज पुलिस वाले के हाथ से भी छोटी हो रही है, लेकिन इसने पुलिस वाले की 'भेरी बेड' पिटाई की है। आज के समय में ऐसे लोग ग्लोबल वार्मिंग से भी बड़ी समस्या बने हुए हैं। हम दुआ करते हैं कि जल्द ही इस समस्या का कोई समाधान निकलेगा। 
इस आर्टिकल को अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर कर उन्हें इस जीव से रूबरू करवाइये। 
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहां क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें। 

0 comments:

Post a Comment