Saturday, 4 November 2017

मार्केट में आए हैं कुछ ऐसे Mannequins जिन्हें देखकर आप हो जाएंगे कन्फ्यूज

मार्केट में आए हैं कुछ ऐसे Mannequins जिन्हें देखकर आप हो जाएंगे कन्फ्यूज
आप चाहे शॉपिंग फ्रीक हो या न हो लेकिन अक्सर आपने कपड़ों के शोरूम के बाहर कुछ पुतले खड़े देखे होंगे। उन पुतलों को अंग्रेजी में Mannequins कहा जाता है। भाई इन पुतलों का मकसद तो यही होता है कि ग्राहक उस ड्रेस को लेने पर मजबूर हो जाए। पुतला जो पहनकर खड़ा हो उस पर ग्राहक की नजरें थम जाए। 
मगर आजकल तो 'innovation' का जमाना है। बोले तो हर चीज में कुछ अलग, कुछ हटके करना। इसके चक्कर में लोगों ने तो Mannequins को भी नहीं छोड़ा। इतने अलग-अलग तरीकों के Mannequins मार्केट में आ गए हैं कि न चाहते हुए भी आप इन्हें देखने पर मजबूर हो जाएंगे। 
तो देर किस बात की है। आइये देखते हैं तस्वीरें।

बच्चा क्या झांक रहा है?

बच्चा क्या झांक रहा है?
इस बच्चे की मासूमियत पर एक मुस्कान तो बनती है। क्यूट सा बच्चा झांक ऐसे रहा है जैसे कोई अजूबा हो। हा..हा..हा।

ये क्या है भाईसाहब

ये क्या है भाईसाहब
उफ्फ अब इसे देखकर क्या कहें? इसे बनाने वाले से कोई पूछे कि चाहते क्या हो भाईसाहब? ये पुतला क्या हरकत कर रहा है?

ऐसे आस्तीन क्यों है भाई? 

ऐसे आस्तीन क्यों है भाई? 
इस बड़ी आस्तीन के पीछे क्या लॉजिक रहा होगा? अगर आपको पता हो कि एक आस्तीन बड़ी और एक आस्तीन छोटी क्यों बनाई गई है? तो हमें कमेंट्स में बताइयेगा।

कपड़ा स्ट्रेचेबल है शायद 

कपड़ा स्ट्रेचेबल है शायद 
एक तो अंडर गारमेंट्स वो भी इस पोज़ में, हद होती है। शायद इस प्रोडक्ट पर ज्यादा ध्यान दिया गया होगा। ये बताना चाह रहे होंगे कि कपड़ा स्ट्रेचेबल है। 

कमाल का पोज़ है 

कमाल का पोज़ है 
वाह ये Mannequin कम और मॉडल ज्यादा लग रही है। अब ऐसे पोज़ कोई Mannequin देगी तो कौन भला इसे नहीं देखेगा। इसे कहते हैं मार्केटिंग स्किल्स।

मिडिल फिंगर दिखाता पुतला

मिडिल फिंगर दिखाता पुतला
अरे पुतला भी मिडिल फिंगर दिखाता है। बताइए भला क्या दिमाग पाया है। मिडिल फिंगर दिखाकर भी लोग मार्केट में टिके हुए हैं। खरीदना हो तो खरीदो नहीं तो...हा..हा..हा।

कहाँ मुंह डाल रखा है

कहाँ मुंह डाल रखा है
अरे ये क्या? मतलब अब क्या कहे? जिस Mannequin ने लड़कियों वाले कपड़े पहने हैं उसे इस तरह पेंट में मुंह देने की क्या जरूरत थी। innovation की जय हो।

इस Mannequin को भी देख लीजिये 

इस Mannequin को भी देख लीजिये 
ये भी सही है। इतनी कूल Mannequin को देखकर ही खरीदने वाला आकर्षित हो जाए। और तो और दो प्रोडक्ट की मार्केटिंग भी एक साथ हो रही है। ये भी बढ़िया है। 

तीसरा वाले तो लेटा ही दिया 

तीसरा वाले तो लेटा ही दिया 
दो पुतले जो खड़े हैं वो तो ठीक है लेकिन तीसरा वाला लौट क्यों लगा रहा है? इसे देखकर ऐसा लगता है कि ये कपड़े हरी घास पर लेटने के लिए बनाए गए हैं। 

और थोड़ा फनी हो सकता था 

और थोड़ा फनी हो सकता था 
इसे थोड़ा फनी बना सकते थे लेकिन कोई बात नहीं ये पोज़ भी नया है। ऐसे Mannequin को देखकर कपड़े खरीदे जा सकते हैं। सही कहा न?
डियर रीडर्स यदि आपके पास कुछ और भी फनी फोटोज हैं तो हमें कमेंट की जरिए जरूर बताएं। 

0 comments:

Post a Comment