Saturday, 4 November 2017

सोनम गुप्ता के सिरफिरे बॉयफ्रेंड के नाम एक खुला ख़त...

सोनम गुप्ता के सिरफिरे बॉयफ्रेंड के नाम एक खुला ख़त... 
'सोनम गुप्ता बेवफा है' कितनी आसानी से तुमने कह दिया ना। तुमने कहा और पूरे देश ने सुन लिया। फिर क्या सबको तो चटखारे लेने का मौका मिल गया। लेकिन मुझे तुम्हारी यह बात बिलकुल पसंद नहीं आई। मैं नहीं जानती तुम कौन हो और ना ही ये जानती हूँ कि तुम्हारी सोनम गुप्ता कौन है। 
लेकिन सच तो यह है कि आज देश की हर लड़की सोनम गुप्ता है और तुम जैसे कई युवक है जो लड़कियों को कुछ समझते ही नहीं है। शायद उनके लिए लड़कियों का कोई अस्तित्व ही नहीं होता है।आज यहाँ मैं तुम्हें और तुम्हारे जैसे हर एक शख्स को ये बताना चाहती हूँ कि ये जो भी सोनम गुप्ता को बेवफा बोल रहे हैं वो असल मैं पहले ये देख लें कि वो खुद क्या है।
 यह ख़त तुम्हारे साथ ही उन सभी के भी नाम है। 

सबसे पहले तो तुम ही देखों तुम क्या हो

सबसे पहले तो तुम ही देखों तुम क्या हो
तुमने सोनम गुप्ता के बारे में तो कह दिया कि वो बेवफा है। पर तुमने खुद से पूछ कर देखा तुम कौन हो? अगर मैं मान भी लूँ कि तुम उससे मोहब्बत करते हो तो फिर ये बात मेरी समझ से परे है कि आखिर कैसे कोई अपने प्यार को सरे आम बदनाम कर सकता है। ये जो तुमने घटिया हरकत की है ना उससे यही साबित होता है कि तुमने उससे कभी प्यार किया ही नहीं, और अगर तुमने उससे प्यार ही नहीं किया तो फिर तुम उसे बेवफ़ा बोलने का भी कोई हक़ नहीं रखते।

कुछ लोगों के लिए प्यार का मतलब सिर्फ पाना होता है

कुछ लोगों के लिए प्यार का मतलब सिर्फ पाना होता है
सबसे बड़ा सच तो यही है कि आजकल की युवा पीढ़ी प्यार का असल मतलब ही नहीं जानती । तुमने तो सिर्फ एक नोट पर लिखा है, पर कुछ सिरफिरे आशिक एक तरफ़ा प्यार में किसी मासूम की जान के साथ भी खेल जाते हैं। अभी पिछले महीने की 22 तारीख़ को ओडिशा के सरफिरे युवक ने अपने एक तरफ़ा प्यार के जोश में एक नाबालिग लड़की को उसी के दुप्पटे से गला घोटकर मार दिया था। ये तो सिर्फ एक ही किस्सा है, तुम भी जानते हो कि देश में लगभग हर दिन ऐसी कोई ना कोई घटना होती है।

चेहरे से नहीं हैं हमारी पहचान

चेहरे से नहीं हैं हमारी पहचान
ये भी कोई बहुत पुरानी घटना नहीं है। इसी साल के मार्च महीने में गुवाहाटी की 26 साल की एक वकील पर उसके पुराने सहकर्मी ने सिर्फ इसलिए तेजाब फ़ेक दिया क्योकि युवती ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसमें उस बेकसूर युवती को अपनी एक आँख भी गँवानी पड़ी। हमारे समाज में खूबसूरती का पैमाना ही गलत है। लड़कों को लगता हैं वो हमारा चेहरा बिगाड़ देंगे तो हमारे लिए सबकुछ खत्म हो जाएगा। लेकिन असल में ऐसा है नहीं, तुम हमसे चेहरा तो छीन सकते हो पर जीने का जज़्बा नहीं छीन सकते। लेकिन मुझे इस बात का संशय हैं कि ऐसा कुछ करने के बाद तुम खुद शीशे में अपना चेहरा कैसे देख पाते होगे।

किसी की इज़्ज़त खिलौना नहीं होती

किसी की इज़्ज़त खिलौना नहीं होती
सिर्फ लड़कियां ही नहीं किसी भी इंसान के लिए उसकी इज्ज़त उसकी जान से भी प्यारी होती है। कुछ लोग तो अपनी इज्ज़त के लिए अपनी जान तक गवां देते है। ऐसा ही कुछ इसी साल के जुलाई महीने में सूरत की एक लड़की ने भी किया था। उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी कुछ निजी तस्वीरें अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दीं थी। बस फिर क्या! शर्म के मारे एक बेगुनाह की जान चली गई। इसमें आपको क्या फर्क पड़ता है? आपमें से कुछ तो अब भी ऐसी तस्वीरें खिचोगे और वीडियो भी बनाओगे और बाकी लोग उन चीजों के मज़े लेंगे ।  

ये हरकत करने से पहले एक बार भी सोचा था तुमने?

ये हरकत करने से पहले एक बार भी सोचा था तुमने?
हाँ तो सोनम गुप्ता को बेवफा बोलने वाले, क्या ये हरकत करने से पहले एक बार भी तुमने इसके परिणाम के बारे में सोचा था? अब तुम इतने तो समझदार होगे ही कि तुम्हे भी पता होगा कि दुनिया में तुम्हारी सोनम गुप्ता के अलावा भी और कई सोनम गुप्ता होंगी। तुम्हें अंदाज़ा भी है पिछले कुछ दिनों में उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा? 

या फिर कर रहे हो कुछ बड़ा होने का इंतज़ार 

या फिर कर रहे हो कुछ बड़ा होने का इंतज़ार 
एक शादीशुदा सोनम गुप्ता से उसके अंकल ने मज़ाक में पूछा कि कहीं ये तुम्हारा कोई पुराना प्रेमी तो नहीं है? चलों  इस बार तो ये मज़ाक था लेकिन हमारे देश में जिस तरह के सनकी लोग रहते हैं उस हिसाब से ये सवाल हमेशा ही मजाकिया तो नहीं रहेगा। इसके क्या गंभीर परिणाम हो सकते हैं इसका तुम्हे अंदाज़ा भी नहीं होगा। 

अब जिन लोगों ने इस चिंगारी को आग बनाया है उनके बारे में क्या कहें 

अब जिन लोगों ने इस चिंगारी को आग बनाया है उनके बारे में क्या कहें 
अब देखो सही बात है पूरी गलती तुम्हारी भी तो नहीं है। तुमने भावनाओं में बहकर लिख दिया होगा और शेयर भी कर दिया होगा। पर हम लोगों को तो सोशल मीडिया पर जो आए उसको शेयर करने की पड़ी रहती है तो बिना सोचे समझे कर दिया शेयर। अब वैसे भी जहाँ लोग अश्लील एम.एम.एस. तक को वायरल कर देते हैं, वहां इस बारे में तो मैं ज़्यादा कुछ कह भी नहीं सकती। 

सोनम गुप्ता का इससे बेहतर जवाब कोई हो ही नहीं सकता 

सोनम गुप्ता आखिर है कौन?  यह जानने के लिए जब मैं खबरों पर नज़र डाल रही थी तो मेरी नज़र इस वीडियो पर पड़ी। मैं यकीन के साथ कह सकती हूँ कि जब आप यह वीडियो देखेंगे तो आप खुद ही समझ जाएँगे कि मैं इस वीडियो को शेयर करने के लिए क्यूँ मजबूर हो गई। और हाँ! मिस्टर सोनम गुप्ता के बॉयफ्रेंड, तुम भी यह वीडियो ज़रूर देखना। बेशक ही इससे तगड़ा जवाब तुम्हे कोई नहीं दे सकता था। 

0 comments:

Post a Comment