Saturday, 4 November 2017

ये महान जुगाड़ घुमाकर रख देंगे आपका दिमाग

ये महान जुगाड़ घुमाकर रख देंगे आपका दिमाग
दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग किसी चीज से वही काम करते हैं जो किया जाना चाहिए। लेकिन कुछ लोग डेढ़ शाणे होते हैं। वो किसी भी चीज से कुछ भी काम करने में यकीन रखते हैं। वैसे इसे सरल शब्दों में जुगाड़ भी कहा जा सकता है। 
अब हमारे एक दोस्त का ही उदाहरण लीजिए। आम लोग प्रेस का इस्तेमाल कैसे करते हैं? कपड़ों पर प्रेस करने के लिए न। मगर हमारे दोस्त का मामला कुछ अलग है। उसके यहां गैस खत्म हो गई तो उसने प्रेस को गर्म किया और उसी पर दूध को उबाल लिया। अब आप ही बताइए यह काम तो कोई जीनियस ही कर सकता है न? 
आज हम आपको ऐसे कुछ जीनियस लोगों के कारनामे दिखाने वाले हैं। इनमें से कुछ जुगाड़ आपके भी काम आ सकते हैं। ऐसा नहीं भी हुआ तो कम से कम आप खुश तो हो ही जाएंगे।

अब नहीं उड़ेंगे छींटे 

अब नहीं उड़ेंगे छींटे 
जब भी हम कुछ तलते हैं तो हाथ पर छींटे उड़ ही जाते हैं। इनकी भी शायद यही समस्या है। वैसे अगर आपकी कलछी गुम गई है तो यह तकनीक आपके काम आ सकती है।

ये हुई ना बात 

ये हुई ना बात 
आलसी लोगों की तो वैसे भी दुनिया में कमी नहीं है। फिर सोते-सोते ही पीने को भी मिल जाए तो मजे ही मजे हैं। 

इसके बारे में क्या बोलूं 

इसके बारे में क्या बोलूं 
अभी तक तो तरबूज खाओ तो बीज इधर-उधर बिखर ही जाते थे। मगर यह छोटा सा कारनामा मुझे तो बड़े काम का लगा।

है ना कमाल?

है ना कमाल?
अब कार के इस मिरर को फिर से लगवाओगे तो कितना खर्च बढ़ जाएगा? यह तरीका आसान भी है और यूनिक भी। वैसे इन सज्जन ने इसी तरह पैसे बचा-बचाकर ही यह कार ली होगी।

मुझे ये बड़ा पसंद आया

मुझे ये बड़ा पसंद आया
हमारे घर में भी बारिश के दिनों में दीवार पर कई आकृतियां बन जाती हैं। हम भी अब उनको ऐसे ही फ्रेम कर दें तो कितना यूनिक लगेगा। सही कहा ना?

देखिए.....

देखिए.....
इसी की तो बात कर रही थी मैं। अगली बार आप भी यही ट्रिक आजमाइएगा। 

रुको, पहले मैं हंस तो लूँ!

रुको, पहले मैं हंस तो लूँ!
अब से पहले तो इसका इस्तेमाल टॉयलेट साफ करने में ही किया जाता रहा है। मगर ये कुछ नया है।

पोछा मारो 

पोछा मारो 
ये वाइपर बड़ा गजब का है। मैं देखना जरूर चाहूंगी कि यह काम कैसे करता है? 

ये तो पक्का इंजीनियर है 

ये तो पक्का इंजीनियर है 
बीरबल ने भी एक जमाने में ऐसी ही खिचड़ी बनाई थी। अब बीरबल जैसी बुद्धि वाले तो इंजीनियर्स ही हो सकते हैं। 

स्वीमिंग पूल हो तो ऐसा 

स्वीमिंग पूल हो तो ऐसा 
यदि आपका बच्चा भी बार-बार पापा 'स्वीमिंग पूल बनवा दो' की जिद कर रहा है तो आप भी यह ट्रिक आजमा सकते हैं। अब बालकनी तो सबके घर में होती ही है।

ये भी सही है 

ये भी सही है 
कुछ लोगों के यहाँ तो वाशरूम में जमीन पर हैंडवाश पड़ा रहता है। उनके लिए तो यह आइडिया एक वरदान की तरह ही है। 

कमाल है....

कमाल है....
आजकल वैसे भी मिलावट का जमाना है। लगता है इसलिए ये डायरेक्ट ही शुरू हो गई। 

लैपटॉप को भी थोड़ा कूल कर लो 

लैपटॉप को भी थोड़ा कूल कर लो 
बहुत देर तक लैपटॉप का इस्तेमाल करने पर वह काफी गर्म हो जाता है। इनका लैपटॉप शायद ज्यादा ही गर्म हो गया था, तभी तो यह तरीका अपनाया गया है। 

स्टूडेंट्स कृपया ध्यान दें!

स्टूडेंट्स कृपया ध्यान दें!
ये बच्चे भी बड़े सयाने हो गए हैं। चीटिंग करने से लेकर बुद्धू बनाने तक कोई ना कोई तरीका निकाल ही लेते हैं।

ये रोशनी परेशान ना कर सके

ये रोशनी परेशान ना कर सके
आजकल आप लोगों को आँख ढंककर सोते हुए देखते ही होंगे। इन मैडम ने भी आँखों को ढंकने का नायाब तरीका ढूंढा है, वो भी एकदम गजब वाला। 
हमें उम्मीद है ये तस्वीरें देखकर आपको मजा जरूर आया होगा।

0 comments:

Post a Comment