दुनिया में इतनी सारी चीज़ें है जिन पर भर-भर के टैक्स लगता है। टैक्स चुकाते-चुकाते आम आदमी की हालत खराब हो जाती है। इसलिए कहीं भी जाने से पहले लोग ये जांच लेते हैं कि टैक्स कितना लगेगा भाई। जहां एक तरफ लगभग हर दूसरी चीज़ पर टैक्स लगता है वहीं कुछ ऐसा भी है जो पूरी तरह से टैक्स फ्री है और वह है आपकी हंसी। अब आप ही बताईये, हंसने पर कोई टैक्स लगता है? नहीं न, फिर आप हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते हो?
जब आप हंसोगे तभी तो खुद को और अपने आस-पास के लोगों को भी ख़ुश रख पाओगे। तो अब से आप यह ठान लो कि हंसने में कोई भी कंजूसी नही करोगे और दिल खोलकर हंसोगे, और आपको हंसाने के लिए ये 'नटखट चुटकुलें' तो हैं ही।

0 comments:
Post a Comment