अहम्म..अहम्म...कैसे कपड़े पहनते हैं आप? सवाल थोड़ा अटपटा है ना? चलिए इसे सीधे तौर पर ही पूछते हैं? कैसे अंडरवियर पहनते हैं आप, धुले हुए या बिना धुले?
दरअसल मैंने ये सवाल आपसे इसलिए किया, क्योंकि आज इसी बात से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य मेरे सामने आये।
क्या आप जानते हैं कि अधिकतर पुरुष गंदे या कह लीजिये कि 2 से 3 बार पहने हुए अंडरवियर को ही धारण करना पसंद करते हैं। पुरुष क्यों गंदे अंडरवियर पहनते हैं?
है तो बहुत अजीब सी बात, लेकिन एक सर्वेक्षण के दौरान यह सच प्रमाणित हुई।
पुरुष कई दिनों तक एक ही अंडरवियर का करते हैं इस्तेमाल
हाल ही में एक ऑनलाइन सर्वे के दौरान यह पता चला कि 18 फीसदी पुरुष कई दिनों तक एक ही अंडरवियर का इस्तेमाल करते हैं।
लगभग 3 से 4 दिन तक पहनते हैं एक ही अंडरवियर हाय-दैया
ज्यादातर लोग 2 से 3 दिन तक एक ही अंडरवियर पहनते हैं, वहीँ कई लोगों में यह क्षमता थोड़ी और अधिक है, यानी कि वह 4 से 5 दिन तक भी एक ही अंडरवियर से काम चला लेते हैं।
इंटरनेट मार्केट रिसर्च पोर्टल YouGov ने किया सर्वे
ये सर्वे इंटरनेट मार्केट रिसर्च पोर्टल YouGov द्वारा किया गया, जिसमें पुरुषों की इस चौंकाने वाली आदत का खुलासा हुआ। इस सर्वे के दौरान स्वयं कई पुरुषों ने इस तथ्य को कुबूल किया है।
औरत हैं मर्द की इस आदत को जानकार हैरान
दूसरी तरफ जब महिलाओं को पुरुषों के बारे में यह सत्य बताया गया तो इसे जानकर उन्हें बहुत अजीब भी लगा और सच कहें तो थोड़ी घिन भी आई।
महिलाएं अवश्य धोती हैं एक बार पहनने के बाद अंडरवियर
वहीँ इस सर्वे में यह भी पता चला कि औरतें इस मामले में पुरुषों से बिल्कुल अलग हैं। 93 प्रतिशत महिलाएं एक बार अधोवस्त्र यानि कि अंडरवियर पहनने के बाद अवश्य धोती हैं।
महीनों तक एक ही बेडशीट चलाने से भी पुरुषों को कोई परहेज़ नहीं
इसके अतिरिक्त मर्दों की बुरी आदतें और भी हैं। मर्द एक महीने तक या उससे कुछ और अधिक समय तक भी एक ही बेडशीट से काम चला लेते हैं, वहीँ कुछ औरतें 15 दिन तो कुछ 3 सप्ताह में चादर बदल लेती हैं।
मर्दों की ऑफिस की टेबल भी होती है अस्त व्यस्त
इसके अलावा इस सर्वे से यह भी पता चला है कि पुरुषों की ऑफिस टेबल पर, महिलाओं की ऑफिस टेबल के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक बैक्टीरिया होते हैं।
ये हैं मर्दों की आदतें जिनसे होता है अचरज
वैसे मैं तो पुरुषों की इन आदतों से अचंभित हूँ। क्या आप भी हैरान हैं?
सौजन्य: आज तक









0 comments:
Post a Comment