फैशन कई प्रकार का होता है। इनमें से दो प्रमुख होते हैं। पहला ओल्ड फैशन और दूसरा मॉडर्न फैशन। बावजूद इसके कुछ और तरह के फैशन भी लाइफस्टाइल के लिए उपलब्ध हैं। कई बार फैशन के नाम पर ऐसी-ऐसी चीजें भी बाजार में बिकते हुए दिखती हैं जिन्हें देखकर एक पल के लिए तो किसी का भी दिमाग चकरा जाए। अब अलग करने या दिखने की चाह में कुछ लोग इन्हें खरीद भी लेते हैं।
बस यहां से ही शुरू होती है दिक्कतें। कारण कि इन्हीं कुछ चीजों के बूते आपको मॉल में, शॉपिंग सेंटर्स में, पब्लिक प्लेस में कहीं ना कहीं ऐसे लोग मिल ही जाएंगे जिनकी ड्रेस, जूता या हेयर स्टाइल एकदम अलग हो। इसके बाद ऐसे लोग आकर्षण का केंद्र तो बन जाते हैं मगर देखने वालों को भी समझ नहीं आता है कि आखिर इन लोगों को किस कैटेगरी में रखा जाए?
आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ फोटोज लेकर आए हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
पैंट कैसी लगी?
पैंट की डिजाइन तो देखिए। मतलब हर तरफ आंखें। वैसे ठीक भी है। हर तरफ निगाह होना जरूरी भी है।
बाल मत समझ लेना
भाईसाहब, आप लोग इस चीज को बाल समझें उसके पहले ही आपको बता दूं कि यह जूते का फैशन है।
क्यों डराते हो भैया?
ये घड़ियाल जैसे जूते दिखाकर क्या डराते हो यार। थोड़ा रहम भी कर लो हम पर।
अब ये भी देख लो
जूते की दो डिजाइन तो देख ही चुके हो। अब पारदर्शी जूते भी देख लो। जरा सोचो, पहनने वाले को कैसा महसूस होता होगा? एक दम चिपका-चिपका सा। बोले तो दमघोंटू टाइप।
क्या देख रहे हो?

अरे-अरे कुछ भी मतलब। पैंट पहनी हुई है इन्होंने भाई। अब डिजाइन ही ऐसी है तो क्या किया जाए?
जरा पढ़कर बताना
मेरी इंग्लिश कमजोर है यार। आप ही पढ़कर बता दो कि आखिर लिखा क्या है?
एक फैशन ऐसा भी
डॉल्स और उसके बालों के कलर से इतना प्यार। भाई गजब है।
खाओगे क्या?
ये केले जैसी सैंडल पहनकर तो कई बार लड़कियां पूछ बैठती होंगी कि खाओगे क्या? अब अपने यहां तो नहीं पहनी जाती इसलिए बस पूछ लिया।
ये क्या है?
ये कैसी ड्रेस है? अब छोड़ो। क्या कहा जाए।
हंसाने के लिए है क्या?
लगता है भाईसाहब ने बच्चों को हंसाने के लिए पहन रखा है। चलिए, अपने दोस्तों को भी यह स्टोरी बताइएगा।










0 comments:
Post a Comment